फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार कुंभ 2021: पृथ्वी की एक लाख परिक्रमा के पुण्य के बराबर होता है कुंभ का एक स्नान

Sat, 03 Apr 2021 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Apr 2021 03:08 PM IST
सार

धरती पर होने वाला कुंभ स्नान पुराणों के सृजन से भी प्राचीन हैं। मंथन और अमृत कलश का घटनाकाल पुराना है। पुराणों का लेखन बाद में हुआ। तभी सभी 18 पुराणों में कुंभ महिमा का गान है।

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: kumbh snan is equal to the virtue of  earth one million round
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

धरती पर होने वाला कुंभ स्नान पुराणों के सृजन से भी प्राचीन है। मंथन और अमृत कलश का घटनाकाल पुराना है। पुराणों का लेखन बाद में हुआ। तभी सभी 18 पुराणों में कुंभ महिमा का गान है। सृष्टि के सृजनकर्ता विष्णु की आराधना में रचित विष्णु पुराण तो कुंभ की महानता और पुण्य से भरा पड़ा है। वेद सबसे प्राचीन हैं। सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मा मुख से उनका गान हुआ है। अमृत कुंभ का वर्णन ऋग्वेद में भी है। वैदिक सोम से भरे अमृत कलश से मानवमात्र के कल्याण की कामना की गई है। विष्णु पुराण के एक श्लोक के अनुसार एक सौ वाजपेय यज्ञ, एक हजार अश्वमेध यज्ञ तथा पृथ्वी की एक लाख परिक्रमाओं के बराबर कुंभ का एक स्नान है। सौ माघ स्नान, एक हजार कार्तिक स्नान और नर्मदा में एक करोड़ वैशाख स्नान के बराबर पुण्य कुंभ महापर्व के एक स्नान से मिल जाता है। विष्णुयाग में लिखा है कि जो लोग हरिद्वार कुंभ नगर में निवास कर स्नान करते हैं, वे संसार बंधन से मुक्त होकर परमधाम को प्राप्त होते हैं।



यह भी पढ़ें... हरिद्वार कुंभ मेला 2021: शाही स्नान पर पैदल नहीं चलेंगे श्रद्धालु, गंगा घाटों के लिए चलेंगी शटल सेवा की 700 बसें

Haridwar Maha Kumbh 2021: kumbh snan is equal to the virtue of  earth one million round
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
वायु पुराण के अनुसार कुंभ में गंगा तट पर जप, तप, यज्ञ और श्राद्ध करने से तमाम जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।

 
Haridwar Maha Kumbh 2021: kumbh snan is equal to the virtue of  earth one million round
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

स्कंद पुराण के केदारखंड, कूर्म पुराण, मत्स्य पुराण, गरुड़ पुराण, वराह पुराण और वामन पुराण में कुंभ के अमृत स्नान की महिमा गाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: kumbh snan is equal to the virtue of  earth one million round
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वहीं कुंभ के शाही और पर्व स्नान पर यदि हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर जाम की स्थिति बनी तो हिल बाईपास को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: kumbh snan is equal to the virtue of  earth one million round
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मेला प्रशासन ने एक करोड़ 70 लाख रुपये से हिल बाईपास को तैयार किया है। दो साल पहले पहाड़ दरकने से हिल बाईपास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed