फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: मौनी अमावस्या पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी , घाटों पर नजर आई श्रद्धालुओं की भीड़, तस्वीरें

Tue, 01 Feb 2022 07:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Feb 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Haridwar: Ganga Snan on Mauni Amavasya, watch photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को मौनी अमावस्या पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान दिया। इसके साथ ही मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लिया। 


 
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन रहकर गंगा में स्नान और उसके बाद दान करने का बड़ा महत्व माना जाता है। इसके अलावा इस दिन किया दान सौ गुना फलदायी होता है।

धर्मनगरी में मौनी अमावस्या के अवसर पर हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर स्नान के लिए सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन गंगा में डुबकी लगाई।

Haridwar: Ganga Snan on Mauni Amavasya, watch photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

गंगा स्नान से पहले श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया, फिर गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। 

Haridwar: Ganga Snan on Mauni Amavasya, watch photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों, मालवीय दीप, घंटाघर, सुभाष घाट, शिवघाट, अस्थि प्रवाह घाट पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar: Ganga Snan on Mauni Amavasya, watch photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद दान पुण्य किया। इसके साथ ही लोगों को भोजन भी कराया। बाजारों में मौनी अमावस्या के अवसर पर काफी श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। गुनगुनी धूप ने काफी राहत दी। 

विज्ञापन
Haridwar: Ganga Snan on Mauni Amavasya, watch photos
हरिद्वार में स्नान - फोटो : अमर उजाला

घाटों पर पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से मास्क लगाने की अपील करते हुए नजर आए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत कई जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। स्नान करने के बाद श्रद्धालु, मां मनसा देवी मंदिर व चंडी देवी मंदिर भी पहुंचे और दर्शन किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed