फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: नए साल पर मंदिरों में लगी भीड़, पूर्णागिरी धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें

Sun, 01 Jan 2023 02:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Jan 2023 02:09 PM IST
विज्ञापन
Happy New year 2023 Huge Crowd of devotees in Uttarakhand temples photos
उत्तराखंड में नए साल पर मंदिरों में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

घड़ी में रात 12 बजते ही उत्तराखंड में लोगों ने मौज-मस्ती और धूम धाम से नए साल का स्वागत किया। वहीं, सुबह लोगों ने मंदिरों में जाकर हाजिरी लगाई। नए साल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पहाड़ से मैदान तक मंदिरों में भारी भीड़ नजर आई।  



Welcome 2023: पहाड़ से मैदान तक जश्न में डूबा उत्तराखंड, ऐसे किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें

तड़के से ही दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी रही। राजधानी देहरादून के टपकेश्वर मंदिर सहित, हरिद्वार में हरकी पैड़ी और मनसा देवी मंदिर, हल्द्वानी के कालू सिद्ध मंदिर, कैंची धाम, मां पूर्णागिरी धाम और गोलू देवता मंदिर में भारी भीड़ दिखी। वहीं, बड़ी संख्या में लोग हरकी पैड़ी गंगा स्नान के लिए पहुंचे। 

Happy New year 2023 Huge Crowd of devotees in Uttarakhand temples photos
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में नैनादेवी मंदिर और कैंची धाम में तड़के से ही बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच। वहीं, घोड़ाखाल मे गोलू देवता के दर्शन के लिए भी कतार लगी रही। 

Happy New year 2023 Huge Crowd of devotees in Uttarakhand temples photos
पूर्णागिरी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मां पूर्णागिरि धाम में भी नव वर्ष पर सुख समृद्धि की कामना लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने माता के दरबार में शीश नवाया और नव वर्ष के लिए मंगल कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New year 2023 Huge Crowd of devotees in Uttarakhand temples photos
मंदिर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के मां चंडी देवी, मनसा देवी, दक्षिण काली मंदिर, दक्ष महादेव, सुरेश्वरि देवी और माया देवी मंदिरों में सुबह से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 

विज्ञापन
Happy New year 2023 Huge Crowd of devotees in Uttarakhand temples photos
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला

हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर भी लोगों ने नए साल के पहले दिन मां गंगा का आशीर्वाद लिया। भारी ठंड में भी यहां आस्था का सैलाब दिखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed