फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब ओलावृष्टि से पट गया देहरादून का ये रिजॉर्ट, लगा जैसे उतर आई 'बर्फीली' नदी, तस्वीरें...

Sat, 26 Jan 2019 08:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jan 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm and Rainfall in dehradun
hailstorm

तेज बारिश और ओलावृष्टि से दून में पारा एक बार फिर गिर गया है। शुक्रवार शाम करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वहीं देहरादून के गुच्चुपानी पर्यटक स्थल में मौजूद रियो रिजॉर्ट ओलावृष्टि से पट गया। ऐसा लगा कि जैसे रिजॉर्ट में 'बर्फीली नदी' उतर आई हो।


 

Hailstorm and Rainfall in dehradun
hailstorm

शुक्रवार सुबह से ही राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। दोपहर बाद काले बादल छाने और हल्की हवा भी चलने लगी। शाम करीब चार बजे एकाएक तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तेज बारिश के बाद ओले भी गिरने लगे। करीब चार से पांच मिनट तक लगातार ओलावृष्टि हुई।
 

Hailstorm and Rainfall in dehradun
hailstorm
मोथरोवाला, बंजारावाला, कारगी क्षेत्र में बड़े-बडे ओले गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के चलते सड़कों पर एकाएक यातायात कम हो गया। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक जहां-तहां खड़े होकर खुद को भीगने से बचाने का प्रयास करते दिखे। करीब डेढ़ घंटे तक ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hailstorm and Rainfall in dehradun
hailstorm

बारिश से आईएसबीटी, महाराजा अग्रसेन चौक, तहसील चौक, घंटाघर, लैंसडाउन चौक, राजपुर रोड, एश्लेहॉल समेत कई स्थानों पर पानी भी भर गया। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर बारिश की संभावना बेहद कम है। 

विज्ञापन
Hailstorm and Rainfall in dehradun
hailstorm

मसूरी, धनोल्टी समेत आसपास के इलाकों में आज ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार यहां रात को तापमान शून्य से नीचे गिर सकता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पारा माइनस में पहुंचने का अनुमान है। वहीं, दिन के तापमान में भी कमी आने के आसार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed