फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kotdwar-Pauri NH: हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, देखते ही लोगों में मची अफरा-तफरी, लगा जाम, तस्वीरें

Wed, 15 Feb 2023 08:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Feb 2023 08:54 PM IST
सार

हाईवे पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने हाथियों को नीचे खोह नदी में खदेड़कर हाईवे पर यातायात सुचारू किया। 

विज्ञापन
Group of Elephants Arrives On Kotdwar Pauri National Highway People Panic Traffic Jam Photos
कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के सामने बुधवार शाम को हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों को देख इवनिंग वॉक पर निकले लोगों में अफरा तफरी मच गई।

वहीं, हाईवे पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने हाथियों को नीचे खोह नदी में खदेड़कर हाईवे पर यातायात सुचारू किया। 

Kotdwar: बीड़ी जलाते समय पेंट ब्रश पर लगे थिनर ने पकड़ी आग, एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलसे

कोटद्वार रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण अब हल्की गर्मी होने लगी है। इसलिए हाथियों का झुंड इन दिनों खोह नदी के आस-पास चहलकदमी कर रहा है। 

Group of Elephants Arrives On Kotdwar Pauri National Highway People Panic Traffic Jam Photos
कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब पांच बजे हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर हाईवे पर आ गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी देर तक झुंड टस से मस नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर वनकर्मियों को भेज दिया गया।

Group of Elephants Arrives On Kotdwar Pauri National Highway People Panic Traffic Jam Photos
कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पटाखे फोड़कर और हवाई फायरिंग कर हाथियों के झुंड को हाईवे से खोह नदी की ओर खदेड़ा। उन्होंने हाथियों की आवाजाही के दौरान हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Group of Elephants Arrives On Kotdwar Pauri National Highway People Panic Traffic Jam Photos
कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला

कहा कि हाथी दिखने पर तुरंत वाहनों को रोक देना चाहिए। सिद्धबली मंदिर के सामने तिलवाढांग फारेस्ट चेक पोस्ट के पास से हाथियों का नदी में जाने का पारंपरिक रास्ता है। कोटद्वार क्षेत्र से हाथी कार्बेट और राजाजी पार्क में आते जाते रहते हैं।

विज्ञापन
Group of Elephants Arrives On Kotdwar Pauri National Highway People Panic Traffic Jam Photos
कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला

खोह नदी हाथियों के पानी पीने का पसंदीदा स्थल है। ऐसे में खोह नदी के तट पर और कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed