फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी दुल्हन लाने के लिए भारी बर्फबारी के बीच मीलों पैदल चला दूल्हा, तस्वीरों में देखें...

Sat, 26 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद नौटियाल, अमर उजाला, ऊखीमठ
विनोद नौटियाल, अमर उजाला, ऊखीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jan 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
groom walk in heavy snowfall for bring bride in uttarakhand
marriage - फोटो : अमर उजाला
त्रियुगीनारायण से मक्कूमठ पहुंचे बारातियों को दूल्हे सहित भारी बर्फबारी के बीच करीब छह किमी से अधिक पैदल चलना पड़ा। दुल्हन को लाते समय वापसी में भी यही स्थिति बनी रही।
groom walk in heavy snowfall for bring bride in uttarakhand
snowfall/uttarakhand
शुक्रवार को त्रियुगीनारायण गांव निवासी रजनीश कुर्मांचली और मक्कूमठ गांव निवासी एनएस भंडारी की पुत्री शिक्षा का विवाह हुआ। इस दौरान नव दंपति को मीलों बर्फ में पैदल चलकर अपनी-अपनी ससुराल पहुंचना पड़ा। सुबह 7 बजे से ही गांव सहित समुची केदारघाटी में तेज बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो दोपहर बाद तक रही।

 
groom walk in heavy snowfall for bring bride in uttarakhand
marriage

इस बीच प्रात: 9 बजे त्रियुगीनारायण गांव से रजनीश की बारात ने मक्कूमठ गांव के लिए प्रस्थान किया। बीते पांच दिनों से बंद पड़े सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग के कारण दूल्हे सहित बारातियों को पुराने पैदल मार्ग से भारी बर्फबारी के बीच 6 किमी पैदल चलकर पूर्वान्ह 11 बजे सोनप्रयाग पहुंचना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
groom walk in heavy snowfall for bring bride in uttarakhand
snowfall

इस दौरान दूल्हे के साथियों ने बर्फ का खूब आनंद लिया और सेल्फी भी खींची। वहीं, बुजुर्ग व अन्य महिला बारातियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुप्तकाशी, कुंड होते हुए बारात दोपहर बाद पौने दो बजे मक्कमूठ पहुंचे।
 

विज्ञापन
groom walk in heavy snowfall for bring bride in uttarakhand
snowfall

यहां भी रुक-रुककर बर्फबारी की फुंआरों के बीच विवाह की सभी रश्में पूरी की गई। शाम 5.30 पर परिजनों द्वारा दुल्हन को ससुराल के लिए विदा किया गया। रात 8 बजे दुल्हन लेकर बारात सोनप्रयाग पहुंची और यहां से बर्फ में पैदल चलकर अपने घर त्रियुगीनारायण गांव पहुंची। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed