{"_id":"5f060f12f1c6415b037e0086","slug":"groom-and-baraat-clean-debris-during-going-for-marriage-in-srinagar-uttarakhand-after-landslide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हनिया लेने निकले दूल्हे राजा ने सड़क से मलबा साफ कर बहाया पसीना, बरातियों ने भी दिया साथ, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हनिया लेने निकले दूल्हे राजा ने सड़क से मलबा साफ कर बहाया पसीना, बरातियों ने भी दिया साथ, तस्वीरें...
धनवीर बिष्ट, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दूल्हे ने हटाया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। रास्ते पर जगह-जगह भूस्खलन से रास्ते बंद हो रहे हैं। इसके चलते बुधवार को घर से शादी के लिए निकले दूल्हे और बरातियों को रास्ते से मलबा साफ करना पड़ गया। सुबह घर से निकली बरात गांव से करीब 10 किमी दूर पहुंची थी कि मार्ग मलबा आने से बंद हो गया। इसके बाद बरातियों सहित दूल्हे को मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने में पसीना बहाना पड़ा।
2 of 5
दूल्हे ने हटाया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रास्ता खुल पाया। रास्ता बंद होने से हुई देरी के कारण बराती दुल्हन को लेकर रात एक बजे घर लौटे। विकासखंड कीर्तिनगर के लोस्तु बडियारगढ़ के रिंगोली मल्ली गांव में दिग्विजय सिंह कंडारी की शादी थी। बरात को चमोली जिले के पोखरी गांव में जाना था। इसलिए मंगलवार को बरात दुल्हन को लेने सुबह सात बजे घर से निकल गई।
3 of 5
दूल्हे ने हटाया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान करीब 10 किमी दूर धुरेट गांव के पास बरात पहुंची तो मार्ग पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध पड़ा था। ग्रामीण रघुवीर सिंह कंडारी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण बरात के पांच छोटे वाहनों में 14 लोग सवार थे। मार्ग पर गिरा मलबा देख दूल्हे के साथ ही सभी लोगों ने मार्ग पर गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू किया, जिसमें करीब डेढ़ घंटा लग गया। इससे उनकी बरात भी लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दूल्हे ने हटाया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे बाद बरात दुल्हन के घर पहुंची। इस कारण बरात वापस एक बजे रात अपने घर पहुंची। स्थानीय हरदेव सिंह, पूरण सिंह, प्रीतम सिंह, सागर आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि तेगड़ से घंडियालधार तक मोटर मार्ग खस्ता हाल है। क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे है। कई बार लोक निर्माण विभाग को समस्या के समाधान के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
मोटर मार्ग के अवरुद्ध होने पर साइड पर मशीन भेजी कई थी, लेकिन जब तक मशीन पहुंची तब तक बरातियों के वाहन निकल चुके थे। अब पूरे मार्ग से मलबा हटा दिया गया है। बारिश के बाद पैच वर्क आदि का काम भी करवाया जाएगा।
- हर्षवर्द्घन मैठाणी, सहायक अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।