फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो दिन बाद इस राज्य में शुरू होगी सेना की भर्ती, केवल ये लोग ही ले सकेंगे हिस्सा

Tue, 03 Oct 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Oct 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
government job opportunity for youth
सेना

दो दिन बाद यानी 5 अक्टूबर को इस राज्य में सेना की भर्ती रैली होने वाली है। लेकिन केवल ये ही आवेदक इस रैली में भाग ले सकेंगे।

government job opportunity for youth
indian army recruitment - फोटो : amarujala
देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित बीरपुर सेना ग्राउंड में पांच अक्तूबर से सेना भर्ती के लिए रैली शुरू होने जा रही है। करीब एक सप्ताह तक चलने वाली इस रैली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवा हिस्सा लेंगे। सेना के लैंसडौन भर्ती कार्यालय की ओर से होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। लिहाजा सेना के साथ ही पुलिस और प्रशासन ने भी भर्ती रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 

 
government job opportunity for youth
indian army recruitment - फोटो : amarujala
पांच और छह अक्तूबर को हवलदार (शिक्षा) के पदों के लिए होने वाली रैली में वे युवा हिस्सा लेंगे, जिन्होंने सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
government job opportunity for youth
indian army recruitment - फोटो : amarujala
पांच को सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ, सेना भर्ती कार्यालय आगरा और वाराणसी के अधीनस्थ हवलदार (शिक्षा) के अभ्यर्थी रैली में हिस्सा लेंगे। छह को सेना भर्ती कार्यालय मेरठ, बरेली, अमेठी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और लैंसडौन के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल लेंगे। सात और आठ को पौड़ी के सभी ट्रेड के अभ्यर्थी भर्ती में प्रतिभाग करेंगे। सात को श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल, थलीसैंण, धूमाकोट और यमकेश्वर के युवा रैली में हिस्सा लेंगे।

 
विज्ञापन
government job opportunity for youth
indian army recruitment - फोटो : amarujala
इसके बाद आठ अक्तूबर को पौड़ी के लैंसडौन, सतपुली, चौबट्टाखाल और कोटद्वार के युवा भर्ती में हिस्सा लेंगे। नौ अक्तूबर को देहरादून के युवा भर्ती रैली में दौड़ेंगे। दस अक्तूबर को हरिद्वार के युवा भर्ती में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 11 और 12 अक्तूबर को शारीरिक दक्षता की परीक्षा होगी। साथ में मेडिकल परीक्षण भी होगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed