महिला विश्वकप की उपविजेता भारतीय टीम में शामिल रहीं उत्तराखंड की दो खिलाड़ी एकता बिष्ट और मानसी जोशी घर वापस आ गई हैं।
{"_id":"598016ac4f1c1b5d0a8b48d0","slug":"government-ignores-women-cricket-world-cup-2017-players","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट विश्वकप खेलकर लौटी इन दो खिलाड़ियों संग सरकार ने किया ये कैसा सुलूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेट विश्वकप खेलकर लौटी इन दो खिलाड़ियों संग सरकार ने किया ये कैसा सुलूक
दीप जोशी / अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
ekta bisht and mansi joshi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई
- फोटो : gg
महिला टीम के सभी सदस्यों को बीसीसीआई के अलावा कई राज्य सरकारें, रेल मंत्रालय और अन्य संस्थाओं ने नगद पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया है। पर अपने प्रदेश का विश्वस्तर पर नाम रोशन करने वाली इन दोनों खिलाड़ियों के लिए अभी तक प्रदेश सरकार ने पुरस्कार तो दूर उनके सम्मान में कोई कार्यक्रम आयोजित करने तक फैसला नहीं लिया है।
cm trivendra singh rawat
हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उन्हें बधाई संदेश भेज चुके हैं, लेकिन प्रदेश की जनता और खेल प्रशंसकों का मानना है कि सिर्फ बधाई संदेश से कुछ नहीं होगा, सरकार को इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
इस बारे में खेलमंत्री अरविंद पांडेय से फोन पर हुई बातचीत में सवाल पूछा गया तो उनका कहना है कि प्रदेश सरकार इन दोनों खिलाड़ियों को 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन सम्मानित करेगी। हालांकि उन्होंने राशि की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनका कहना है कि सरकार उम्मीद से ज्यादा दोनों के लिए करेगी ताकि अन्य खिलाड़ी भी इसे देखकर प्रोत्साहित हो सकें।
विज्ञापन
एकता बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए महत्वपूर्ण लीग मैच में पांच विकेट लेने के बाद अल्मोड़ा की एकता बिष्ट का नाम विश्व स्तर पर सुर्खियों में आ गया था। इस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। एकता के साथ ही उत्तरकाशी जिले की निवासी मानसी जोशी ने भी भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।