{"_id":"5c3dc85bbdec22738b6ad52c","slug":"government-employees-atal-ayushman-yojana-golden-card-information","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां बनेंगे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के गोल्डन कार्ड, ध्यान नहीं दिया तो फिर पछताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बनेंगे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के गोल्डन कार्ड, ध्यान नहीं दिया तो फिर पछताएंगे
अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं या पेंशनर हैं तो यह खबर आपके लिए है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में सरकारी कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड उनके दफ्तरों में ही बनेंगे। इसके लिए प्रत्येक कार्यालय के कुछ कर्मचारियों को ही कार्ड बनाने का प्रशिक्षण और अधिकार दिया जाएगा। वहीं, पेंशनरों के गोल्डन कार्ड ट्रेजरी में बनाए जाएंगे।
2 of 5
golden card
सोमवार को 26 जनवरी से शुरू होने वाली योजना के दूसरे चरण को लेकर अधिकारियों ने महत्वपूर्ण फैसले लिए। राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के अध्यक्ष दिलीप कोटिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रत्येक कार्यालय में आहरण-वितरण अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी को कार्ड बनाने का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। उनके पास ही साफ्टवेयर में कार्ड तैयार करने का अधिकार भी होगा।
3 of 5
golden card
वहीं, अधिक कर्मचारियों वाले दफ्तरों में सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) भी स्थापित किए जाएंगे। अगले एक सप्ताह के भीतर अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग सभी कर्मचारियों और उनके परिवार का डाटा उपलब्ध कराएगा, जिसे विभागीय साफ्टवेयर में अपलोड कर लिया जाएगा। इस डाटा के आधार पर ही कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के कार्ड बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पेंशनरों के कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक ट्रेजरी में सामान्य सेवा केंद्र खोले जाएंगे। पेंशनरों को सुविधा देने के लिए टोकन व्यवस्था लागू की जा सकती है, जिससे की उन्हें अनावश्यक लाइन पर खड़ा न रहना पड़े। साथ ही ट्रेजरी पर एक साथ बहुत ज्यादा भीड़ भी न लगे।
विज्ञापन
5 of 5
Doctor
- फोटो : social media
अटल आयुष्मान योजना के तहत अब तक चार लाख से अधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। सामान्य सेवा केंद्रों पर छह लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। बैकलॉग भी बढ़कर दो लाख से अधिक पहुंच गया है। अभी रोजाना 40 हजार से अधिक कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिनकी क्षमता बढ़ाकर 60 हजार तक की जाएगी। फरवरी से पहले प्रतिदिन एक लाख कार्ड बनने लगेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।