फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी कर्मचारी हैं तो निरस्त हो सकता है आपका राशन कार्ड, ये है वजह

Thu, 27 Apr 2017 09:18 AM IST
मेहताब आलम / अमर उजाला, हरिद्वार
मेहताब आलम / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 27 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
government employee ration card will be canceled
राशन कार्ड - फोटो : file photo

जल्‍द ही लाखों कर्मचारियों के राशन कार्ड निरस्त होने वाले हैं। ऐसा क्यों हो रहा है इसकी वजह ये है। सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलते ही प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी राशन कार्ड के लिए अपात्र हो जाएंगे। सरकार को उनके राशन कार्ड निरस्त करने होंगे।


 

government employee ration card will be canceled
Ration Card - फोटो : file photo

प्रदेश में नियम है कि सालाना इनकम पांच लाख या उससे अधिक होने पर राशन कार्ड नहीं बनवा सकते। प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ देने की घोषणा कर चुकी है। लाभ मिलते ही सरकारी कर्मचारियों की सालाना इनकम पांच लाख से ऊपर पहुंच जाएगी। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के नए राशन कार्ड बनना तो दूर पुराने राशन कार्ड भी निरस्त करने होंगे।
      

government employee ration card will be canceled
धन निवेश

प्रदेश में एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) राशन कार्ड धारकों की संख्या करीब करीब 9.5 लाख है। इनमें सरकारी कर्मचारी 20 प्रतिशत भी माने जाएं तो संख्या 1.90 लाख पहुंचती है। प्रदेश में नियम यह है कि पांच लाख या उससे अधिक आमदनी होने पर राशन कार्ड नहीं बन सकता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
government employee ration card will be canceled
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार ने दिसंबर 2016 में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की हैं। कर्मचारियों को इसका लाभ मार्च 2017 से मिलना है। प्रदेश सरकार हाल ही में राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा कर चुकी है। जबकि निकाय व निगमों के कर्मचारी भी खुद को सातवें वेतन के दायरे में लाने की मांग कर रहे हैं।
  

विज्ञापन
government employee ration card will be canceled
पैसा - फोटो : Today City

बहरहाल सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलते ही कर्मचारियों की सालाना इनकम पांच लाख से पार जा पहुंचेगी। हालांकि विभाग या शासन के पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है, जिससे की यह पता लगाया जा सके कि कितने सरकारी कर्मचारियों के राशन कार्ड बने हुए हैं। फिर भी अनुमान के मुताबिक इनकी संख्या प्रदेश भर में एक लाख के आस पास है। नियम का पालन कराते हुए इनके राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।      

  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed