फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द.अफ्रीका में राजनीतिक भूचाल लाने वाले गुप्ता ब्रदर्स पहुंचे बदरीनाथ धाम,करने वाले हैं बेहद खास काम

Wed, 16 May 2018 07:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ Updated Wed, 16 May 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Gold work on badrinath temple roof by Gupta brother soon
gupta brothers

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में आए सहारनपुर के गुप्ता बंधु मंगलवार को भगवान बदरीनाथ के दरबार में पहुंचे। यहां वे अब बेहद खास काम करने वाले हैं।

Gold work on badrinath temple roof by Gupta brother soon
- फोटो : amar ujala

गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ में कल बुधवार से नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। भागवत कथा प्रसिद्ध कचावाचक अवधेशानंद जी महाराज करेंगे। अनुष्ठान के दौरान गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर की छत को सोने की परत से मढ़ने का कार्यक्रम भी है।

Gold work on badrinath temple roof by Gupta brother soon
gupta brothers

हालांकि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल इस कार्यक्रम से अनभिज्ञता जता रहे हैं। गुप्ता बंधु राजेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता मंगलवार को अपनी माता अंगूरी देवी और स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के साथ हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold work on badrinath temple roof by Gupta brother soon
Gupta businessmen, South Africa

धाम में दर्शन करने के बाद वे रिलायंस गेस्ट हाउस पहुंचे। बताया जाता है कि धाम में नौ दिवसीय भागवत कथा के दौरान ही गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। बीकेटीसी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि विवादित गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ की छत को सोने की परत से मढ़ने का प्रस्ताव आया था।

विज्ञापन
Gold work on badrinath temple roof by Gupta brother soon
badrinath dham

मंदिर समिति किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती है, लिहाजा राज्य सरकार को यह कार्यक्रम स्थगित करने के लिए लिखा गया था। सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। आगे इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed