फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिरफिरे की हरकत: घर में घुसकर युवती पर ताबड़तोड़ चाकुओं से किया वार, मां को भी किया जख्मी, फिर ये धमकी देकर फरार

Sun, 03 Jul 2022 04:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Jul 2022 04:53 PM IST
विज्ञापन
Girl injured by attacking with knife, Accused absconding threatening to kill him, Haridwar News
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला कर सिरफिरे युवक ने उसे घायल कर दिया। बचाव में आई युवती की मां के साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 



सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक ज्ञान चंद निवासी गांव आन्नेकी ने शिकायत देकर बताया कि दो जून की शाम को साढ़े चार बजे घर पर उसकी पत्नी ममता देवी व बेटी शबनम अकेली थी। इस दौरान अंकुर निवासी निरगाजनी मुजफ्फरनगर उनके घर में घुस आया और उसकी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया।

जिससे उनकी बेटी बेहोश होकर गिर गई। शबनम के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले बबलू कुमार, विनेश कुमार, सचिन, अति आदि जब युवती को छुड़ाने के लिए पहुंचे और आरोपी का विरोध किया तो वह चाकू लेकर इन लोगों के पीछे भी दौड़ने लगा।

Girl injured by attacking with knife, Accused absconding threatening to kill him, Haridwar News
उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

 शबनम के पिता का कहना है कि आरोपी जाते हुए भी उनकी बेटी को हत्या की धमकी भी देकर गया।

Girl injured by attacking with knife, Accused absconding threatening to kill him, Haridwar News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल का कहन है कि आरोपी अंकुर की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। उसके रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl injured by attacking with knife, Accused absconding threatening to kill him, Haridwar News
प्रतीकात्मक तस्वीर

युवती की हालत में फिलहाल सुधार है। आरोपी अंकुर बहादाबाद में अपने रिश्तेदारों के यहां पर रह रहा है।

ये भी पढ़ें...Chargesheet against father-son:  पैतृक जमीन की धोखाधड़ी का मामला, 48 वर्षों तक छिपाई बात इस तरह आई सामने 

विज्ञापन
Girl injured by attacking with knife, Accused absconding threatening to kill him, Haridwar News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि वह युवती से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। मगर युवती उसे मना कर रही थी। जिसके चलते आरोपी ने उस पर चाकू से वार किया। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed