फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरीकुंड हादसा: ऊपर से दरकती पहाड़ी, नीचे नदी का ऊफान..चल रहा खोजबीन अभियान, खौफनाक मंजर बयां करती तस्वीरें

Sun, 06 Aug 2023 08:21 AM IST
रेनू सकलानी विनोद नौटियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
विनोद नौटियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Aug 2023 08:21 AM IST
विज्ञापन
Gaurikund Landslide Rocking hill river gushing below search operation going on Rudraprayag Uttarakhand news
गौरीकुंड में लापता लोगों की तलाश जारी - फोटो : amar ujala

डाटपुल के समीप हुए भूस्खलन हादसे में लापता लोगों की खोजबीन विपरित परिस्थितियों में हो रही है। ऊपरी से दरकती पहाड़ी और नीचे से मंदाकिनी नदी के ऊफान के बीच खाई क्षेत्र में जमा मलबे में बुलंद हौंसले के साथ रेस्क्यू जवान जुटे हुए हैं। यहां पर हालत काफी नाजुक हैं।



हल्की सी चूक स्वयं के जीवन पर भारी पड़ सकती है। बावजूद, पूरी मशक्कत के साथ प्रशासन व पुलिस द्वारा खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच पांच किमी का हिस्सा काफी संकरा है। जहां पर भूस्खलन हुआ है, वहां पर सड़क बमुश्किल से साढ़े चार फीट ही चौड़ी है। बावजूद, रेस्क्यू में हाइड्रा मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है। मशीन को तिरछा खड़ा कर, उसे जेसीबी से पूरा संतुलित किया जा रहा है।

हाइड्रा से क्रेन के सहारे नदी किनारे मलबे में लापता लोगों की खोजबीन हो रही है। यह पहला मौका है, जब किसी रेस्क्यू में हाइड्रा मशीन का उपयोग हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, हाइड्रा मशीन का आगे का हिस्सा काफी लंबा होता है, जिसमें क्रेन लगाकर काफी दूर तक किसी वस्तु को उठाया या पलटा जा सकता है।

Gaurikund Landslide Rocking hill river gushing below search operation going on Rudraprayag Uttarakhand news
लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

इस रेस्क्यू में भी नदी किनारे पडे सिमेंट के भारी-भरकम स्लैब को पलटा जा रहा है, जिससे जवानों को खोजबीन में मदद मिल रही है।

Gaurikund Landslide Rocking hill river gushing below search operation going on Rudraprayag Uttarakhand news
गौरीकुंड में भूस्ख्लन - फोटो : amar ujala

इस रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ के 12, एसडीआरएफ के 15, डीडीआरएफ के 10, वाईएमएस के 6 और पुलिस-होमर्गाड के 20 जवान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gaurikund Landslide Rocking hill river gushing below search operation going on Rudraprayag Uttarakhand news
रेस्क्यू अभियान जारी - फोटो : amar ujala

ये जवान बीते शुक्रवार से लापता लोगों की खोजबीन में जुटे हैं। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार और उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह 5 बजे से ही रेस्क्यू शुरू हो गया था।

ये भी पढ़ें...दर्द, चीखें और मदद की पुकार:  केदारनाथ आपदा की याद दिला गया गौरीकुंड हादसा, मौत के मुहाने पर खड़े आज भी कई गांव

विज्ञापन
Gaurikund Landslide Rocking hill river gushing below search operation going on Rudraprayag Uttarakhand news
गौरीकुंड में तोड़ी गई दुकानें - फोटो : amar ujala

लगातार हो रही बारिश व प्रभावित हिस्से में हो रहे भूस्खलन से निरंतर खतरा बना है। जिस कारण कई बार रेस्क्यू को रोकना पड़ रहा है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed