फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli: हंगामे के बाद अब गौचर में हालात सामान्य, पुलिस-प्रशासन बरत रहा सतर्कता, क्षेत्र में धारा 163 जारी

Sat, 19 Oct 2024 03:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Oct 2024 03:03 PM IST
सार

बीते दिनों यहां बाजार में स्कूटी हटाने को लेकर दो व्यापारियों में कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ा कि आपस में मारपीट हो गई। इसके बाद विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। जिसके बाद नगर में तोड़फोड़ हुई। अब क्षेत्र में शांति हैं। बाजार खोल दिए गए हैं।

विज्ञापन
Gauchar Ruckus Situation normal Markets open police and administration on alert Section 163 imposed Chamoli
गौचर बाजार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बीते दिनों हुए हंगामे के बाद अब गौचर में हालात सामान्य हैं। बाजार खुले हुए हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन मामले में कोई चूक नहीं करना चाहता है। कर्णप्रयाग और गौचर में अभी भी धारा 163 जारी है। 





शनिवार को बावल के चौथे दिन भी समुदाय विशेष की दुकानें नहीं खुलीं। पुलिस यहां सत्यापन अभियान चला रही है। एसओ डीएस रावत ने बताया कि बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। पिछले सप्ताह यहां दो व्यापारियों में कहासुनी ने सामप्रयादायिक रंग ले लिया था, जिसके बाद बाजार में हंगामा हो गया था।

Gauchar Ruckus Situation normal Markets open police and administration on alert Section 163 imposed Chamoli
गौचर में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ ने दुकानों में तोड़ फोड़ कर दी थी। सुरक्षा की दृष्टि से बाजार बंद कराए गए थे। साथ ही प्रशासन ने यहां धारा 163 लगा दी थी। इसके बाद युवक की पिटाई मामले में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
Gauchar Ruckus Situation normal Markets open police and administration on alert Section 163 imposed Chamoli
थराली मेंपुलिस फोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्कूटी पार्किंग करने को लेकर दो युवकों के मध्य विवाद के बाद गाली-गलौज व मारपीट की घटना में कैलाश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में चौकी गौचर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauchar Ruckus Situation normal Markets open police and administration on alert Section 163 imposed Chamoli
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पीडि़त की तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल 70-80 लोग एवं अज्ञात महिलाओं के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

ये भी पढ़ें...Dehradun: अवैध कॉल सेंटर पकड़ा, अमेरिका और कनाडा के लोगों को फ्लाइट बुकिंग के नाम पर ठगने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Gauchar Ruckus Situation normal Markets open police and administration on alert Section 163 imposed Chamoli
पुलिस - फोटो : istock

प्रकरण दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed