फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगोत्री बस हादसा: यात्रियों के लिए 'जीवन रक्षक' बनी चार साल पहले दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की बॉडी, ऐसे बची जान

Tue, 22 Aug 2023 12:39 PM IST
अलका त्यागी राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश
राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Aug 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Gangotri accident News body of crashed truck saved lives of many passengers otherwise Bus will fell in river
ट्रक की बॉडी ने बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार श्रद्धालुओं के लिए चार साल पहले खाई में गिरा ट्रक जीवन रक्षक साबित हुआ। श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरने के बाद पहले से उसी जगह पर गिरे ट्रक की बॉडी से टकराकर रुक गई। इससे बस में सवार कई यात्रियों की जान बच गई। यदि ट्रक की बॉडी से बस नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।



Chamba Landslide: देर रात एक और शव बरामद, पहाड़ी से गिरे मलबे में जिंदा दफन हो गए पांच लोग

रविवार को उत्तरकाशी में गंगनानी के समीप गुजरात के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें सात लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 28 घायल हो गए थे। दुर्घटना में घायल 14 लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया है। घायलों के साथ पुलिस-प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मी अजय रमोला को एम्स भेजा गया है। अजय रमोला ने बताया कि वह रेस्क्यू के दौरान घटना स्थल पर थे।

Gangotri accident News body of crashed truck saved lives of many passengers otherwise Bus will fell in river
ट्रक की बॉडी ने बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

बताया कि जिस स्थान पर बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसी स्थान पर करीब पांच वर्ष पूर्व सेब से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। ट्रक मालिक ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खाई से नहीं निकाला था। रविवार को श्रद्धालुओं की दुर्घटनाग्रस्त बस उक्त ट्रक की बॉडी और एक पेड़ पर अटक गई।

Gangotri accident News body of crashed truck saved lives of many passengers otherwise Bus will fell in river
गंगोत्री हादसे में घायल सुरेश भाई - फोटो : अमर उजाला

यदि बस इन दोनों के बीच नहीं अटकती तो नीचे गहरी खाई में गिरने से कई और लोगों की जान जा सकती थी। रमोला ने बताया कि पांच साल पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक ने कई लोगों की जान बचा ली। एम्स में भर्ती दुर्घटना में घायल सुरेश भाई और मनीष भाई ने बताया कि वाहन चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangotri accident News body of crashed truck saved lives of many passengers otherwise Bus will fell in river
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

तीव्र मोड़ों पर भी बस की स्पीड कम नहीं कर रहा था। सुरेश भाई ने बताया कि वह पहली बार पहाड़ की यात्रा कर रहे थे, इसलिए उन्हें लगा कि पहाड़ में बस ऐसे ही चलती होगी। सुरेश भाई ने बताया कि छह से सात पलटी खाने के बाद बस एक पेड़ और एक अन्य चीज पर अटक गई। यदि बस अटकती नहीं तो बहुत जानें जाती।

विज्ञापन
Gangotri accident News body of crashed truck saved lives of many passengers otherwise Bus will fell in river
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

घायल सुरेश भाई ने बताया कि उनके लिए कांवड़िये और स्थानीय ग्रामीण देवदूत बनकर आए। दुर्घटनाग्रस्त बस के पीछे कांवड़ियों का वाहन आ रहा था। साथ ही एक वाहन ग्रामीणों का भी था। दुर्घटना होते ही कांवड़ियों और ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही इन्होंने कई घायलों का निकाल लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed