फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra 2023: हरकी पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देखें गंगा स्नान पर आस्था से भरी तस्वीरें

Tue, 30 May 2023 08:24 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 May 2023 08:24 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2023 Huge Crowd of Devotees Gathered for Ganga Snan in Haridwar See Photos
गंगा दशहरे पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में मंगलवार को गंगा दशहरे के पर्व स्नान पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के चार बजे से ही दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत देशभर से आए श्रद्धालुओं की गंगा स्नान के लिए घाटों पर भीड़ जुटने लगी। 

गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करने का सबसे अधिक महत्व होता है। मां गंगा के अवतरण के दिन हरिद्वार में स्नान करने से 10 प्रकार के पाप समाप्त हो जाते हैं। आज गंगा दशहरा पर 10 में से 5 योग मिल रहे हैं। 

Chardham Yatra: केदारनाथ में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़, यात्रा के लिए तीन जून तक पंजीकरण पर रोक

अभिजित मुहूर्त सुबह 11.47 से दोपहर 12.40 तक स्नान के सर्वोत्तम होगा, जबकि मध्याह्न में मां गंगा का पूजन होगा। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से ज्येष्ठ एकादशी लग जाएगी और 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

Ganga Dussehra 2023 Huge Crowd of Devotees Gathered for Ganga Snan in Haridwar See Photos
हरिद्वार में गंगा दशहरे पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

स्नान के बाद 10 प्रकार की मिठाई, 10 फल, 10 वस्त्र गंगा मां को अर्पित करें। दूध, दही, शहद मां को अर्पण करें।  इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Ganga Dussehra 2023 Huge Crowd of Devotees Gathered for Ganga Snan in Haridwar See Photos
गंगा दशहरे पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

वहीं, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2023 Huge Crowd of Devotees Gathered for Ganga Snan in Haridwar See Photos
गंगा दशहरे पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मेला क्षेत्र में 764 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और चार पीएसी की कंपनी, दो बीडीएस, दो फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2023 Huge Crowd of Devotees Gathered for Ganga Snan in Haridwar See Photos
गंगा दशहरे पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उधर, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी स्नान पर्व और वीकेंड को लेकर हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed