फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

Mon, 26 Oct 2015 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Oct 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

ganga cleaning campaign in haridwar.

देश के विभिन्न कोनों से विकलांग गंगा सफाई के लिए हरिद्वार पहुंचे। इसके साथ ही शांतिकुंज के पांच हजार स्वयंसेवकों संग विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्रों ने भी गंगा सफाई की।

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

ganga cleaning campaign in haridwar.

धर्मनगरी में रविवार सुबह देशभर से पहुंचे विकलांगजनों ने गंगा सफाई अभियान चलाकर मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए इसकी दशा पर चिंता जताई। ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ विकलांगों ने गंगा की निर्मलता एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर अभियान की शुरुआत प्रेमनगर घाट से की।

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

ganga cleaning campaign in haridwar.

जैसे-तैसे मानव श्रृंखला बनाकर एक-दूसरे को सहारा देते हुए सभी ने गंगा से गंदे कपड़े, पन्नी चुन्नी, कूड़ा कचरा निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सिंहद्वार, गोविंदपुरी, विश्वकर्मा घाट पर अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

ganga cleaning campaign in haridwar.

विकलांगों के समर्पण को देखकर ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी सफाई करने गंगा में उतरे। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा ने कहा कि यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें सभी संगठन गंगा के लिए एकजुट हैं।

विज्ञापन

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

ganga cleaning campaign in haridwar.

गंगा सफाई अभियान के बाद देश के विभिन्न कोनों से पहुंचे विकलांगों ने ‘भारतीय विकलांग गंगा सेवा संघ’ के बैनर तले गंगा बचाओ रैली निकाली। रैली को शांतिकुंज के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या के प्रतिनिधि प्रदीप दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शारीरिक रूप से विकलांग और नेत्रहीनों ने पूरे रास्ते भारत माता की जय, विकलांग एकता जिंदाबाद, गंगा मैय्या की जय के नारे लगाते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed