बाबा साहेब की जयंती पर डॉ. बीआर आंबेडकर समाज कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरिद्वार के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के संबोधन पर विवाद हो गया।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर को कौन सी सरकारें सम्मान देने का काम कर रही हैं। जिससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। हालांकि, उन्होंने सीधे भाजपा सरकार का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके यह कहते ही लोग भड़क गए और माइक पर हाथ रख दिया। इसके बाद विधायक और लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। कर्णवाल ने मुश्किल से लोगों को शांत किया।
3 of 5
देशराज कर्णवाल
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि यह दुख की बात है कि अनुसूचित समाज का पार्टी वोट के लिए इस्तेमाल करती रही है। बाबा साहेब ने देश को सशक्त संविधान देकर प्रत्येक भारतीय को सुरक्षा, समानता और समरसता का भाव प्रदान किया।
4 of 5
नगर निगम रुड़की में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना डॉ. आंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि, जयंती पर छुट्टी, लोकसभा के बाहर आदमकद मूर्ति की स्थापना आदि का जिक्र करते हुए कहा कि हमें यह सोचना होगा कि कौन सरकारें डॉ. आंबेडकर को सम्मान देने का काम कर रही हैं। इस पर वहां मौजूद लोगों ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि यहां राजनीति की बात न हो। इस पर कर्णवाल के समर्थक सुरेंद्र दाबसे, डॉ. संसार सिंह एवं बालेश्वर एडवोकेट खड़े हो गए और कहा कि विधायक किसी पार्टी का नाम नहीं ले रहे हैं।
हंगामा होते देख विधायक कर्णवाल ने अपने शब्दों को पूरी तरह डॉ. आंबेडकर पर केंद्रित करते हुए मामले को शांत कराया। हालांकि, इसके थोड़ी देर बाद ही विधायक चले गए। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक ममता राकेश ने समाज में बालिकाओं को पढ़ाने पर जोर दिया।