मतदान के दौरान 11 अप्रैल को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे के साथ गदरपुर विधानसभा के पोलिंग बूथ पर घूम रहे गनर जोगेंद्र सिंह रावत को देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ऊधम सिंह नगर पुलिस की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मालूम हो कि अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
चूंकि गनर देहरादून पुलिस की ओर से उपलब्ध कराया गया है। लिहाजा यहां के एसएसपी इस मामले की जांच के लिए एसएसपी देहरादून को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि मतदान के दिन शिक्षा मंत्री के पुत्र का बूथों पर गनर लेकर घूमना चर्चा में आया था।
चुनाव आयोग के नियमानुसार कोई भी व्यक्ति असलहे लेकर पोलिंग बूथ पर नहीं जा सकता है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री या अन्य ऐसा कोई जिसे सुरक्षा के लिए गनर उपलब्ध हुआ हो उसका गनर के साथ बूथ पर जाना प्रतिबंधित होता है।
इसके बावजूद गुरुवार 11 अप्रैल को गदरपुर विधानसभा के बूथों में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का पुत्र अतुल पांडेय एक गनर के साथ घूमता रहा। कुछ लोगों ने अतुल के साथ घूमते गनर की फोटो और वीडियो भी बनाई। इसे एसएसपी बरिंजरजीत सिंह के संज्ञान में भी लाया गया था।
5 of 5
एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती
एसएसपी ने मामले की जांच कराई तो इसकी पुष्टि हुई कि गनर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को एस्कॉर्ट के रूप में देहरादून से उपलब्ध कराया गया है। जिले से गनर की तैनाती शिक्षा मंत्री के साथ नहीं की गई है। इधर, मामले को लेकर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह का कहना है कि शिक्षा मंत्री को एस्कॉर्ट के रूप में देहरादून से गनर उपलब्ध हुआ है। शिक्षा मंत्री के बेटे के साथ मतदान स्थल पर गनर का घूमना नियम विरुद्ध है। इसकी जांच के लिए एसएसपी देहरादून को रिपोर्ट भेजी जाएगी।