फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib Yatra: जून के महीने में भी चार फीट बर्फ की आगोश में हेमकुंड साहिब, सरोवर में पानी भी जमा

Thu, 22 Jun 2023 07:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jun 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Hemkund Sahib in lap of four feet of snow Even in month of June
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

इस बार हेमकुंड साहिब जून माह में भी बर्फ की आगोश में है। पिछले कई साल तक जून माह में यहां बर्फ पहाड़ियों की चोटियों पर ही दिखती थी लेकिन इस बार हेमकुंड के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर परिसर में करीब चार फीट तक बर्फ है। 

Uttarakhand Weather:  भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक


हेमकुंड साहिब सरोवर में भी आधे से अधिक जगह पर बर्फ की परत बिछी है जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में इस वर्ष मई माह तक भी बर्फबारी हुई जिससे यहां बर्फ जल्दी नहीं पिघल रही है। कड़ाके की ठंड में भी अभी तक 85 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहब के दर्शन कर चुके हैं। 

Hemkund Sahib Yatra 2023 Hemkund Sahib in lap of four feet of snow Even in month of June
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

आस्था पथ पर अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक तीन किमी मार्ग पर चारों ओर बर्फ जमी है। तीर्थयात्री बर्फ की गलियों के बीच से गुजरकर हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। तीर्थयात्री हेमकुंड गुरुद्वारे और लक्ष्मण मंदिर के दर्शनों के साथ ही बर्फ को करीब से देख रहे हैं। 

Hemkund Sahib Yatra 2023 Hemkund Sahib in lap of four feet of snow Even in month of June
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

भ्यूंडार गांव के वरिष्ठ अधिवक्ता व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के पुजारी भवान सिंह चौहान ने बताया कि हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पहले बर्फबारी के बीच ही होती थी लेकिन लंबे समय बाद यहां इस बार जमकर बर्फबारी हुई है और अभी तक बर्फ जमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Hemkund Sahib in lap of four feet of snow Even in month of June
हिमखंडों के बीच से हेमकुंड साहिब जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज से प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। जबकि 25 जून को पूरी तरह से मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। 

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Hemkund Sahib in lap of four feet of snow Even in month of June
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। जबकि इन तीन दिनों में मैदानी इलाकों का भी मौसम बदलने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed