{"_id":"59aabf894f1c1b4f738b4c6d","slug":"flood-in-haridwar-due-to-heavy-rain-in-hilly-area","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश से मैदान में मची तबाही, पुल टूटा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश से मैदान में मची तबाही, पुल टूटा, तस्वीरें...
Sun, 03 Sep 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, खानपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, खानपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
flood
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से पहाड़ से मैदान तक भारी तबाही मची हुई है।
2 of 5
flood
शुक्रवार रात रुड़की के मोहम्मदपुर मथाना गांव के पास सोलानी नदी पर बना तटबंध करीब सौ मीटर टूट गया। इससे जहां हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। कई घरों में बाढ़ का पानी दाखिल होने से ग्रामीणों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। एसडीएम की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। सिंचाई विभाग की टीम टूटे तटबंध की मरम्मत में जुट गई है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी से स्थिति की जानकारी ली है।
3 of 5
flood
पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से सोलानी उफान पर हैं। शुक्रवार रात 12 बजे मोहम्मदपुर मथाना गांव के पास सौ मीटर तटबंध टूट गया। इससे करनपुर, रुहालकी, महेशरा, गोवर्धनपुर, अब्दीपुर, सहीपुर, यहियापुर, सिकंदरपुर कलां, शाहपुर, प्रहलादपुर, हस्तमौली समेत कई गांवों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों के सामने अब मवेशियों के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
flood
मथाना की दलित बस्ती में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों के सामने भारी मुसीबत खड़ी हो गई है। बाढ़ से बचने को कई ग्रामीणों ने घरों की छतों पर डेरा डाल लिया है। उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने मथाना गांव में डेरा डाल दिया है। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही सिंचाई विभाग की टीमों ने टूटे तटबंध की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। हालांकि नदी के तेज बहाव के चलते मरम्मत में परेशानी आ रही हैं। मोहम्मदपुर मथाना, करणपुर, रुहालकी, महेश्वरा, सहीपुर, धर्मपुर, अब्दीपुर, ययिहापुर, सिकंदरपुर, शाहपुर, गोवर्धनपुर में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
flood
खानपुर में हस्तमौली गांव के पास सोलानी नदी के तटबंध के ऊपर से पानी गुजरने लगा तो आसपास के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में तटबंध की मरम्मत शुरू कर दी। सोलानी में उफान आने से क्षेत्र के हस्तमौली गांव में तटबंध टूटने का खतरा बढ़ गया है। इससे पहले तटबंध टूटता ग्रामीणों ने मौके पर डेरा डाल दिया, लेकिन ग्रामीणों की सांसें उस समय थम गई जब उसके ऊपर से पानी बहने लगा। इस पर प्रहलादपुर ग्राम प्रधान तपन सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बोरी में मिट्टी भरकर तटबंध की मरम्मत शुरू कर दी। चार घंटे की मशक्कत के बाद तटबंध के ऊपर से पानी का प्रवाह जैसे-तैसे रोका गया। पानी थमने के साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन ग्रामीणों को अब भी तटबंध टूटने का भय सता रहा है। उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा का कहना है कि स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।