राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नमाजियों ने ईदगाह और मस्जिदों में जाकर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
{"_id":"59aaabe14f1c1b0d278b4ef1","slug":"eid-ul-azha-photos-from-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, देवभूमि उत्तराखंड में ईद-उल-अजहा की धूम, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, देवभूमि उत्तराखंड में ईद-उल-अजहा की धूम, मांगी अमन-चैन की दुआ
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की/मंगलौर/ लंढौरा
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
eid photos
- फोटो : amarujala
Trending Videos
eid ul azha
देहरादून जिले सहित कोटद्वार, हरिद्वार, रुड़की और आसपास के इलाकों मंगलौर, भगवानपुर, लंढौरा, लक्सर, पिरानकलियर में धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां नमाजियों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी, वहीं एक दूसरे को गले लगकर बधाइयां भी दीं।
eid ul azha
रुड़की स्थित ईदगाह में मौलाना ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में रहमानिया मदरसे के मौलाना ने नमाज अदा कराई। इसके बाद सभी लोगों ने गले लगाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
eid ul azha
ईद के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बनें इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित एवं एसपी देहात मणिकांत मिश्रा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह रखी।
विज्ञापन
eid ul azha
पिरानकलियर और आसपास के इलाकों में भी ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक की जामा मस्जिद में हजारों नमाजियों ने नमाज अदा कर देश दुनिया में अमनचैन की दुआ की। दरगाह के सदर इमाम ने नमाजियों को नमाज अदा कराई।