फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: मसूरी-धनोल्टी में हुई बर्फबारी, पर्यटकों का दिन बना खास...लोग जागे तो बर्फ से ढकी दिखीं वादियां

Tue, 10 Dec 2024 02:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Dec 2024 02:57 PM IST
सार

सुबह जब लोग जागे तो बर्फ से ढकी पहाड़ियों और वादियों के दीदार हुए। शहर के लालटिब्बा, अटल उद्यान, कैमल बैक, मालरोड, लंढौर सहित कई क्षेत्रों में सुबह बर्फ की सफेद चादर नजर आई।

विज्ञापन
First snowfall of season in Mussoorie-Dhanaulti makes the day special for tourists Watch Photos
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहाड़ों की रानी मसूरी के साथ ही धनोल्टी और बुरांशखंडा में सोमवार सुबह सीजन का पहला हिमपात हुआ। इससे शहर में आए पर्यटकों का दिन यादगार बन गया। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।

शहर में रविवार रात को बदले मौसम के मिजाज के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद सोमवार तड़के बिना बारिश के ही बर्फबारी शुरू हो गई। दिन में भी एक-दो दौर की बर्फबारी हुई। सुबह जब लोग जागे तो बर्फ से ढकी पहाड़ियों और वादियों के दीदार हुए। शहर के लालटिब्बा, अटल उद्यान, कैमल बैक, मालरोड, लंढौर सहित कई क्षेत्रों में सुबह बर्फ की सफेद चादर नजर आई।

कैमल बैक में गाड़ियों और घरों की छत पर बर्फ की चादर बिछ गई। इससे पर्यटकों के साथ व्यापारियों के चेहरे खिल गए। वहीं, बर्फबारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के पर्यटक भी मसूरी पहुंचने शुरू हो गए। सिंगापुर से मसूरी पहुंचीं भावना ने कहा, शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ मसूरी आई थी। अचानक बर्फबारी से ऐसा लगा मानो मुराद पूरी हो गई।

First snowfall of season in Mussoorie-Dhanaulti makes the day special for tourists Watch Photos
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अचानक बर्फबारी ने मसूरी आने की खुशी दाेगुनी कर दी
वहीं, बंगलूरू के हर्ष ने कहा, उन्होंने सोचा नहीं था कि बर्फ देखने को मिलेगी। अचानक बर्फबारी ने मसूरी आने की खुशी दाेगुनी कर दी। आज वापस जाना था, लेकिन बर्फबारी के बाद यहां और रुकेंगे।

First snowfall of season in Mussoorie-Dhanaulti makes the day special for tourists Watch Photos
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बर्फ से लकदक हुए पेड़-पौधे और पहाड़

लालटिब्बा में बांझ, बुरांश के पेड़ बर्फ से लकदक दिखाई दिए। अटल उद्यान में पेड़-पौधे, फूल बर्फ से ढक गए। धनोल्टी, बुरांशखंडा में पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली। बुरांशखंडा निवासी सुरेश कोहली ने बताया, क्षेत्र में खेत-खलिहान सब बर्फ से ढक गए हैं। धनोल्टी जाने वाले लोगों को सड़क पर पड़ी बर्फ से वाहन संचालन में समस्या हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
First snowfall of season in Mussoorie-Dhanaulti makes the day special for tourists Watch Photos
मसूरी में गाड़ियों के ऊपर जमी बर्फ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

व्यावसायियों के खिले चेहरे

बर्फबारी से व्यावसायियों के चेहरे खिल गए हैं। मसूरी होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव ने बताया, बर्फबारी के बाद लगातार पर्यटक होटल में बुकिंग के लिए फोन कर रहे हैं। शहर में पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी बर्फबारी होगी और पर्यटन व्यवसायियों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Snowfall: मौसम हुआ मेहरबान... बर्फबारी देखने औली-चकराता पहुंचे पर्यटक, बर्फ के लुत्फ के साथ ली खूब सेल्फी

विज्ञापन
First snowfall of season in Mussoorie-Dhanaulti makes the day special for tourists Watch Photos
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिन में भी जलाने पड़ रहे अलाव
शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। शीतलहर के कारण दिन में भी अलाव जलाने पड़ रहे हैं। बर्फबारी के बाद दिन में अधिकतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed