सौंफ मसालों का राजा तो है ही लेकिन इसके साथ ही ये लाजवाब औषधि भी है। सौंफ में ऐसे तमाम औषधीय गुण हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी है। हम आपको बता रहे हैं कि सौंफ के इस्तेमाल के ये तरीके जो आपको रखेंगे फिट।
सौंफ पीसकर सुबह पानी के साथ इसका सेवन पेट से संबंधित सभी रोगों को दूर भगाता है। अगर भूख ज्यादा लगती है तो सौंफ का रस दही के साथ मिलाकर हर रोज दो से तीन बार सेवन करें।
अगर बदहजमी से परेशान हैं तो सौंफ को उबालकर छान लें और इसे गुनगुना करे पीयें। सौंफ का पिसा लेप करने से सिर दर्द, गर्मी व चक्कर से राहत मिलती है।
जी मिचलाता है तो सौंफ का शरबत बनाकर पीजिए। ये पेट की गर्मी भी शांत करता है। सौंफ के पत्तों का रस मिलाकर रोगी को देने से पसीना आने लगता है।
5 of 9
gfcg
- फोटो : getty images
पेट में गैस की शिकायत हो तो सौंफ की छौंक लगी दाल/सब्जी का प्रयोग करें। वहीं सौंफ का रस गुलाबजल में मिलाकर पीने से हिचकी आना रुक जाती है।