फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन: संसद घेराव के लिए उत्तराखंड के सैकड़ों किसानों ने किया दिल्ली कूच, तस्वीरें

Thu, 22 Jul 2021 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Jul 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
farmers protest delhi kisan andolan: hundreds of uttarakhand farmers traveled to delhi for parliament march
उत्तराखंड से भी किसान हुए रवाना - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में संसद घेराव के लिए रुड़की और हरिद्वार के स्थानीय किसानों ने गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली कूच किया। इससे पहले किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी तक वे भी घर वापसी नहीं करेंगे। सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसका खामियाजा आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। कृषि कानूनों की वापसी के लिए दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होकर जिलेभर के किसान भी समय-समय पर अपना समर्थन देते हैं। स्थानीय किसान धरने में पहुंचकर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक रहे हैं। 22 जुलाई को किसान संयुक्त मोर्चा ने शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के घेराव का एलान किया है। इसके लिए कई प्रदेशों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार सुबह नारसन क्षेत्र से सैकड़ों किसानों ने गाड़ियों के काफिले से दिल्ली की ओर कूच किया। किसानों ने अपनी गाड़ियों पर बाकायदा तिरंगा लगाया हुआ था। दिल्ली कूच करने से पूर्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गढ़वाल मंडल महामंत्री अरविंद राठी ने कहा कि दिल्ली में चल रहे धरने में जिले से हजारों किसान पहले ही जा चुके हैं। जिले के किसान कंधे से कंधा मिलाकर किसान हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा, किसान भी घर वापसी नहीं करेंगे।

farmers protest delhi kisan andolan: hundreds of uttarakhand farmers traveled to delhi for parliament march
उत्तराखंड से भी किसान हुए रवाना - फोटो : अमर उजाला

अरविंद राठी ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को जबरन किसानों पर थोपना चाहती है, लेकिन किसान इसके विरोध में पीछे नहीं हटेंगे। दिल्ली में किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान दिल्ली कूच करने वालों में मेजर राणा, टोनी, विक्की राठी, बिट्टू ,लालू, रमेश, मनोज राठी, हरदीप राठी, जोनी ,कुलदीप तोमर, राजीव राठी, अंकुर, अक्षय, अभिषेक आदि शामिल रहे। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी मंगलौर गुड़ मंडी कार्यालय पर एकत्र हुए और मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच किया। दर्जनों गाड़ियों में किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

farmers protest delhi kisan andolan: hundreds of uttarakhand farmers traveled to delhi for parliament march
उत्तराखंड से भी किसान हुए रवाना - फोटो : अमर उजाला

संजय चौधरी ने कहा कि किसान लगातार उनका विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में संसद का घेराव किया जा रहा है और जो आगामी कार्यक्रम होंगे किसान उसमें भी शामिल होंगे। कोषाध्यक्ष सुक्रमपाल सिंह, युवा प्रदेश सचिव अंकुर चौधरी, वीरेंद्र पाल, सचिन बालियान, अश्वनी प्रधान, कंवरपाल, विजय, अरविंद राठी, योगेंद्र सिंह ढिल्लो, सरदार सोभा सिंह, गुड्डू, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र बाबा, कुलदीप कुमार, यशपाल सिंह, मेजर राणा और धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल थे। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर हरिद्वार जिले से संसद घेराव के लिए गाजीपुर बॉर्डर धरना स्थल के लिए कूच कर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
farmers protest delhi kisan andolan: hundreds of uttarakhand farmers traveled to delhi for parliament march
उत्तराखंड से भी किसान हुए रवाना - फोटो : अमर उजाला

विजय शास्त्री ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसान आठ माह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। टोल प्लाजा पर किसानों का धरना अभी जारी है। दिल्ली रवाना होने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखराम पाल सिंह, अंकुर चौधरी, युवा प्रदेश सचिव वीरेंद्र पाल, सचिन बालियान, अश्वनी प्रधान, कंवरपाल, अरविंद राठी, योगेंद्र सिंह ढिल्लों, शुभ, सरदार, सौभा सिंह, गुड्डू, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र बाबा, कुलदीप कुमार, यशपाल सिंह, मेजर राणा, धर्मेंद्र सिंह, सुबा सिंह ढिल्लों, जसकरण सिंह, गुरचरण सिंह, जोगिंदर सिंह, परगट सिंह, अर्शदीप सिंह, रणजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, गुरपेज सिंह, गुरप्रीत सिंह, स्वर्ण सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरचरण सिंह चीमा, गुरमेज सिंह शमिल रहे।

विज्ञापन
farmers protest delhi kisan andolan: hundreds of uttarakhand farmers traveled to delhi for parliament march
उत्तराखंड से भी किसान हुए रवाना - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी बहादराबाद टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने को समर्थन देने पहुंचे। वेदपाल सिंह राठी ने कहा कि किसान हित में कृषि कानूनों को रद्द करना जरूरी है। केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून किसानों पर थोपकर सिद्ध कर दिया है कि सरकार किसानों, गरीबों, नौकरीपेशा कर्मचारियों की नहीं उद्योगपतियों की है। इस मौके पर हरपाल सिंह, निरंकार सिंह राठी, रकम सिंह, कृष्ण कुमार पुनिया और कांजी चांद मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed