फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: सिंगर पवनदीप राजन ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू, सुनने को उमड़ी फैंस की भीड़, तस्वीरें

Thu, 01 Jun 2023 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Jun 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Famous singer Pawandeep Rajan Rocking Performance in Dehradun News in Hindi
देहरादून में पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला

मशहूर गायक व इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन ने बृहस्पतिवार की शाम दून में अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। पवनदीप ने आने वाला कल जाने वाला है... शायद कभी ये कह सकूं मैं तुमको...जैसे सुपरहिट गीत गाने शुरू किए तो दर्शक झूम उठे। इस दौरान दर्शक बेडू पाको बारों मासा... जैसे कई पहाड़ी गानों पर भी खूब नाचे।



सूचना विभाग और एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में बन्नू ग्राउंड, रेसकोर्स देहरादून में पांच दिवसीय ‘नौ वर्ष उत्कर्ष के’ विकास, संस्कृति का महोत्सव, देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

Uttarakhand: पीएम मोदी कर सकते हैं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज, नवंबर-दिसंबर में होगा आयोजन

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक दुर्गेश लाल कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा का सुरक्षित संचालन किया जा रहा है।

Famous singer Pawandeep Rajan Rocking Performance in Dehradun News in Hindi
देहरादून में पवनदीप राजन की परफॉर्मेंस देखते फैंस - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने देश हित में कार्य किए हैं। इन सालों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण व अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य किया है। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में बीते नौ साल में देश की तस्वीर बदलने पर काम हुआ है। 

Famous singer Pawandeep Rajan Rocking Performance in Dehradun News in Hindi
देहरादून में पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में 50 से अधिक स्टॉल के माध्यम से ग्रामीण उत्तराखंड के खानपान के साथ ही मोटे अनाज से बने उत्पादों को भी दर्शाया गया। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी भी लगाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous singer Pawandeep Rajan Rocking Performance in Dehradun News in Hindi
देहरादून में पवनदीप राजन की परफॉर्मेंस देखते फैंस - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम परिसर के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां लोग ' स्वच्छ भारत सुंदर भारत',  'मेरा गांव मेरा देश' , ' आत्मनिर्भर भारत', 'जी20'  जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवा रहे है। 

विज्ञापन
Famous singer Pawandeep Rajan Rocking Performance in Dehradun News in Hindi
देहरादून में पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक बालक राम बसबान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को महोत्सव में पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, कल्पना चौहान शिरकत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed