फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में बारिश का कहर, महिला समेत दो की मौत, उफान पर नदियां, तस्वीरें...

Thu, 11 Jul 2019 06:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jul 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Extreme Rainfall in uttarakhand two killed river water level high photos

उत्तराखंड में बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरुवार को भी सुबह राजधानी देहरादून समेत पहाड़ में बारिश हुई। वहीं बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई। काली नदी भी खतरे के निशान पर है। तस्वीरें देखिए....

Extreme Rainfall in uttarakhand two killed river water level high photos

मूसलाधार बारिश के दौरान बुधवार दोपहर काठगोदाम क्षेत्र के बदरीपुरा मोहल्ले में एक मकान के ऊपर सुरक्षा दीवार गिर गई। घर के भीतर मौजूद तीन महिलाएं और पांच वर्षीय बच्ची मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और राजस्व कर्मियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। 

Extreme Rainfall in uttarakhand two killed river water level high photos

घनसाली में हुई बारिश के कारण गदेरे (नाले) को पार करते बाजियाल गांव निवासी महाबीर लाल शाह पानी की तेज धार में बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रात को सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। सुबह उसका शव पत्थरों में फंसा हुआ मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Extreme Rainfall in uttarakhand two killed river water level high photos

भारी बारिश के चलते धारचूला में काली नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। उफनाई काली नदी के रौद्र रूप से इसके तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। झूलाघाट में तालेश्वर, गेठिगाड़ा, कानड़ी, सीमू, बलतड़ी, तड़ीगांव के लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

विज्ञापन
Extreme Rainfall in uttarakhand two killed river water level high photos

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच निर्माण कार्य, कीचड़ और मलबे के चलते अलग-अलग समय में करीब चार घंटे जाम रहा। मंगलवार से बंद धूनाघाट-बरमतौला सड़क बुधवार को भी नहीं खुल सकी। कोटाबाग ब्लॉक में कोटाबाग-बांसी सड़क सलुआ गांव के पास मलबा आने से बंद हो गई है। इससे दोनों ओर वाहन फंस गए। सड़क बंद होने से ग्रामीणों की सब्जी और उत्पाद भी सब्जी मंडी तक नहीं पहुंच पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed