मैदानी क्षेत्रों में भयंकर कोहरा पड़ने से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। देहरादून आने वाले सभी ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही है। जिससे ट्रेनों को री-शेड्यूल करने से यात्रियों को स्टेशन पर ही कड़ाके की ठंड में इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे ने दून और हरिद्वार से चलने वाली कई ट्रेनें रद की है।
मंगलवार को देहरादून से इलाहाबाद जाने वाले लिंक एक्सप्रेस एक दिन के लिए रद की गई। घने कोहरे के कारण यह ट्रेन रोजाना 10 से 15 घंटे लेट आई है। जिससे काठगोदाम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से नहीं चल रही है। सोमवार को भी रेलवे ने काठगोदाम एक्सप्रेस मंगलवार सुबह नौ बजे के लिए री-शेड्यूल किया है।
3 of 6
train
- फोटो : file photo
इसके साथ ही दिल्ली से आने वाली शताब्दी, जनशताब्दी, नंदा देवी व मसूरी एक्सप्रेस की रफ्तार भी कोहरे से धीमी पड़ गई है। कोहरे से ट्रेनें समय पर नहीं से यात्रियों को आरक्षित टिक रद कराने पड़े। रेलवे ने हरिद्वार से दैनिक यात्रियों के लिए चलने वाली ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी तक बंद कर दिया है।
जोधपुर से हरिद्वार आने वाली बाडमेर एक्सप्रेस सोमवार को रद की गई। रेलवे ने देहरादून से सहारनपुर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद किया है। सोमवार को हावड़ा-दून एक्सप्रेस सात घंटे, इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस 16 घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस दो देरी से दून पहुंची।
इसके साथ ही फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन आई। वहीं जम्मूतवी से कोलकत्ता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से रुड़की पहुंची। लखनऊ से चड़ीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।