फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में यहां मिले हिम तेंदुओं की मौजूदगी के पुख्ता सबूत

Fri, 04 Dec 2020 12:27 PM IST
अलका त्यागी निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: snow leopards Presence found in Rupin and Sankari ranges of higher Himalayan region
हिम तेंदुए की गणना के लिए गई टीम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के पंडित गोविंद बल्लभ पंत वन्य जीव एवं राष्ट्रीय पार्क स्थित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिम तेंदुओं की मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले हैं। गणना करने वाली टीमों को पार्क की रूपिन और सांकरी रेंज में हिम तेंदुओं का मल और पंजों के निशान मिले हैं। मल को सुरक्षित कर डीएनए टेस्ट के लिए भारतीय वन्य जीवन संस्थान देहरादून भेजा जा रहा है। वहीं, पंजों के निशान भी टीमों ने कैमरे में कैद किए हैं।

Exclusive: snow leopards Presence found in Rupin and Sankari ranges of higher Himalayan region
- फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिम तेंदुओं की मौजूदगी के बारे में भेड़ पालकों ने वन विभाग को कई बार जानकारियां दी हैं, लेकिन अभी तक इनकी गिनती नहीं हो पाई थी। उत्तराखंड में पहली बार दो नवंबर से हिम तेंदुओं की गणना शुरू की गई है। इसमें वन विभाग की वाइल्ड लाइफ विंग के अलावा सिक्योर हिमालय एनजीओ और भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून शामिल हैं। 

Exclusive: snow leopards Presence found in Rupin and Sankari ranges of higher Himalayan region
- फोटो : अमर उजाला

हिम तेंदुओं की मौजूदगी का दावा करने वाले भेड़ पालक वाले ग्रामीणों को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। इनकी गणना 25 दिसंबर तक होनी है। उत्तरकाशी जिले के पंडित गोविंद बल्लभ पंत वन्य जीव एवं राष्ट्रीय पार्क के रूपिन, सूपिन और सांकरी रेंज में भी भेड़ पालक हिम तेंदुओं की मौजूदगी का दावा करते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive: snow leopards Presence found in Rupin and Sankari ranges of higher Himalayan region
- फोटो : अमर उजाला

वन विभाग को पहली बार दो रेंजों में हिम तेंदुओं की मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले हैं। पार्क के उप निदेशक कोमल सिंह ने बताया कि रूपिन रेंज के चांगसिल बुग्याल और हरकी दून के सांकरी रेंज में कई जगह हिम तेंदुओं का मल और पंजों के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
Exclusive: snow leopards Presence found in Rupin and Sankari ranges of higher Himalayan region
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि गणना करने वाली टीमें तीन हजार मीटर से साढ़े पांच हजार मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक जाएंगी और हिम तेंदुओं की मौजूदगी के साक्ष्य एकत्र करेंगी। पहले चरण में वापस लौटी टीमें कुछ दिन आराम करने के बाद दोबारा जाएंगी और 25 दिसंबर तक सभी रेंजों की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed