बरेली में सड़क हादसे में मारे गए शिक्षा मंत्री के छोटे बेटे अंकुर पांडेय उत्तराखंड कराटे डू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष थे। वह राज्य के कराटे खिलाड़ियों के लिए रुद्रपुर में हॉस्टल खोलना चाहते थे।
2 of 6
ankur pandey, arvind pandey, accident
- फोटो : अमर उजाला
अंकुर पांडेय की सड़क हादसे में मौत होने पर उत्तराखंड कराटे डू फेडरेशन के पदाधिकारियों और कराटे खिलाड़ियों में शोक की लहर है। कराटे डू फेडरेशन के जिला सचिव और अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अंकुर पांडेय इसी साल 14 फरवरी को उत्तराखंड कराटे डू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष बने थे।
3 of 6
भाजपा मंत्री के बेटे समेत दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
वह राज्य के होनहार कराटे खिलाड़ियों के लिए रुद्रपुर स्टेडियम के एथलेटिक्स हॉस्टल की तर्ज पर ही एक कराटे हॉस्टल खुलवाना चाहते थे। जिसमें वह खिलाड़ियों के लिए आवास व भोजन की निशुल्क व्यवस्था करना चाहते थे।
4 of 6
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का बेटा अंकुर पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में अंकुर पांडेय की मौत से जहां पांडेय परिवार अपना होनहार बेटा खो दिया, वहीं प्रदेश ने प्रतिभावान खिलाड़ी और कलाकार को खो दिया। अंकुर पांडेय अपने पिता अरविंद पांडेय की विरासत के साथ-साथ खुद को खेल और अभिनय के क्षेत्र में भी समर्पित किए हुए थे।
5 of 6
भाजपा मंत्री के बेटे समेत दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
अंकुर को निशानेबाजी का शौक था, उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में मेडल आदि भी जीते थे। अंकुर ने जहां पिछले वर्ष देहरादून में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 मीटर की निशानेबाजी में कांस्य पदक जीता था। पिछले वर्ष ही रिलीज हुई फालूदा फिल्म में भी वह मेहमान कलाकार की भूमिका अदा कर चुके थे।