{"_id":"5a9cfc904f1c1b05738ba9e6","slug":"easy-tricks-for-save-your-electricity-bill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिजली के बिल से राहत पाना चाहते हैं तो गर्मी शुरू होने से पहले जरूर कर लें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बिल से राहत पाना चाहते हैं तो गर्मी शुरू होने से पहले जरूर कर लें ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के बाद अब गर्मी दस्तक दे चुकी है। पहाड़ी इलाकों को छोड़ दें तो मैदानी इलाकों में मार्च शुरुआत से की सूर्यदेव अपने तेवर दिखाने लगे हैं। ऐसे में अगर आप बिजली के बिल से राहत पाना चाहते हैं तो जल्द ही ये काम कर लीजिए।
एसी
- फोटो : artemp
गर्मी शुरू होते ही बिजली का इस्तेमाल बढ़ जाता है। लोग एयर कंडीशनर, फ्रिज और कूलर का उपयोग करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप अगली स्लाइड में दिए इन जरूरी तरीकों को ध्यान में रखेंगे तो बिजली का बिल काफी कम किया जा सकता है।
money
गर्मी शुरू होने से पहले अगर AC की सर्विस करा ली जाए और फिल्टर को बदल दिया जाए तो बिजली की खतप को 15 से 20 फीसदी तक घटाया जा सकता है। गुप्ता एयर कंडीशनर के नवीन के अनुसार इससे बिजली की खपत घटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
water crisis
गर्मियों में पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है, ऐसे में पाइप लाइन सही करने के साथ ही पानी की मोटर की ऑयलिंग भी करा लें। इससे भी काफी बिजली बचाई जा सकती है। घरों में सोलर पैनल लगाएं तो गर्मी में काफी बिजली पैदा की जा सकती है। इससे भी बिजली की खपत घटाई जा सकती है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
गर्मियों में कपड़े ज्यादा गंदे होते हैं, और उनको धोने के लिए वाशिंग मशीन ज्यादा चलाती पड़ती है। ऐसे में वाशिंग मशीन की सर्विस करा लेने से बिजली की खपत भी कम करेगी। घर की बल्ब और ट्यूब लाइट की जगह LED लगा लें। 5 वॉट का LED 20 से 25 वॉट के सीएफएल के बराबर रोशनी देता है और बिजली की खपत आधे से भी कम करता है।