{"_id":"599f98494f1c1bc62d8b45ac","slug":"during-ganesh-chaturthi-puja-beware-of-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी आज, इस बात का नहीं रखा ध्यान तो लग जाएगा 'कलंक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चतुर्थी आज, इस बात का नहीं रखा ध्यान तो लग जाएगा 'कलंक'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Aug 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
भगवान गणेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश चतुर्थी पर अगर इस बात का ध्यान नहीं रखा तो आप भरपूर भक्ति और आराधना करने के बाद भी कलंक के भागी बन जाएंगे।
गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देते कारीगर
- फोटो : amar ujala
शास्त्रों के अनुसार एक बार गणेश जी का स्वरूप देखकर चंद्रमा हंसे थे। इससे गणेश जी नाराज हो गए और उन्होंने चंद्रमा को श्राप दे दिया कि आज से जो भी तुम्हे देखेगा उसे झूठा कलंक लगेगा। तब चंद्रमा ने गणेश जी की पूजा की और तब गणेश जी ने भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को चंद्र दर्शन निषेध किया।
गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देते कारीगर
- फोटो : amar ujala
माना जाता है कि यदि कोई भूलवश इस दिन चंद्रमा का दर्शन कर लें तो उसे कलंक से बचने के लिए भागवत के 56 और 57 अध्याय दशम स्कंध की कथा श्रवण करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा
- फोटो : amar ujala
पंडित संजय खंकरियाल के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने चतुर्थी भाद्रपद को चंद्रमा का दर्शन किया तो उन्हें स्यमंतक मणि की चोरी का कलंक लगा। शुक्रवार को भी यदि आपने चंद्र दर्शन किए तो कलंक के भागी बन सकते हैं। मान्यता अनुसार इस दिन चंद्र दर्शन को निषेध माना जाता है।
विज्ञापन
गणपति
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शहरभर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां हो चुकी हैं और शुभ समय में ही गणेश जी की मूर्ति स्थापना की जाएंगी। नदियों में मूर्तियों का विसर्जन किए जाने के लिए ईको-फ्रैंडली गणपति जी की खरीदारी ही अधिकतर की जा रही है।