मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली मानुषी छिल्लर की सक्सेज के पीछे किसका हाथ है यहां जानिए...
जी हां, तपोवन स्थित मां योग आश्रम (आरोग्य धाम) के निदेशक डा. अमृत राज से ही मानुषी ने योग की दीक्षा ली थी। वे देश की पूर्व राष्ट्रपति और कई शाही परिवारों को भी
योग व ध्यान का प्रशिक्षण दे चुके हैं।
डा. अमृत राज ने बताया कि मानुषी ने जीवन में सकारात्मक सोच और ऊर्जा का मूलमंत्र तीर्थनगरी में सीखा है। उन्होंने मानुषी को जीवन को बेहतर बनाने के लिए अन्य तरह की तालीम भी दी।
बताया कि, मानुषी ने उनसे दृढ़ इच्छाशक्ति को जागृत करने, आत्मबल, विश्वास, मुस्कान व सकारात्मक सोच, शरीर, मन, आत्मा को ऊर्जावान बनाए रखने का प्रशिक्षण लिया। विश्व सुंदरी का ताज पहनने के बाद मानुषी ने मोबाइल पर कॉल कर उन्हें बताया कि जीवन में सकारात्मक सोच व ऊर्जा बढ़ाने के योग आदि की उन्होंने जो प्रशिक्षण लिया, उसे नियमित दिनचर्या में शामिल करना उनके लिए विश्व सुंदरी के ताज तक पहुंचने में काफी मददगार साबित हुआ।
डा. अमृत राज के मुताबिक वे देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के अलावा यूरोप के शाही परिवार में प्रिंसेस ऑफ मुनको शरलीन वीजटोक, इंग्लैंड के शाही परिवार में क्वीन एलिजाबेथ के दूसरे बेटे की बहु प्रिंसेस सारा फ्रक्शन, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, भारतीय सेना के जवानों, फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, दिल्ली पुलिस अकादमी, अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ, आईटीबीपी के जवानों के साथ ही दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस, उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों को भी उन्होंने मन को स्वस्थ रखने का प्रशिक्षण दिया है।