राजधानी देहरादून की सड़कों पर सोमवार को जिलाधिकारी और कप्तान एक साथ एक ही बाइक पर निकले। पुलिस की लंबी कतार भी दोनों के पीछे चली। यह देख शहर में हलचल भी बढ़ गई। दरअसल, दोनों महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट की संभावना, अतिक्रमण, पार्किंग, चौराहा का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क, ड्रेनेज, आदि समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह साथ में निकले।
Dehradun: राजधानी की सड़कों पर बाइक से निकली डीएम और कप्तान की जोड़ी....अपनी नजर से जाना क्या बदल रहा है शहर
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 11 Nov 2024 05:02 PM IST
सार
देहरादून के डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह सोमवार को एक साथ बाइक पर सड़कों पर निकले। दोनों को इस तरह देख शहर में हलचल बढ़ गई। आइए आपको बताते हैं कि क्या थी इसके पीछे वजह...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन