फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: ग्राहकों से गुलजार हुए देवभूमि के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, तस्वीरें

Wed, 03 Nov 2021 09:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Nov 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2021: Heavy Crowd in Uttarakhand Market for Diwali shopping Photos
दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस के बाद अब दीपावली की खरीदारी के लिए देवभूमि उत्तराखंड के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। घर सजाने को लेकर लोगों ने सजावटी चीजों की खरीदारी की और मिठाइयां भी खरीदीं। बाजार में लक्ष्मी-पूजन, रुई बत्ती, धूपबत्ती, खील बतासे आदि सामान की ठेलियों से लेकर स्टॉल तक सजे रहे। यहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।



राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ तक बाजार ग्राहकों से गुलजार दिखे। लोगों ने छोटी दीपावली के लिए जमकर खरीदारी की। छोटी दीपावली पर मिट्टी के दीपक, शुभ लाभ से लेकर सभी सामान बिका। इसके अलावा लोगों ने दीपावली पर कपड़े भी खरीदे। ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न शोरूम पर नई-नई स्कीम निकाली गई थी।

Diwali 2021: बन रहा चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग, लक्ष्मी पूजन के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त

किसी ने एक निश्चित रुपये की खरीदारी करने पर बेडशीट मुफ्त दी थी तो किसी ने चीनी और प्याज मुफ्त दिया। इसके अलावा एक आइटम के साथ एक और दो आइटम के साथ तीन अन्य आइटम मुफ्त दिए गए। ऐसे में लोगों ने जमकर खरीदारी की।

इसके अलावा घर के सजावटी सामान की भी धूम रही। लोगों ने घरों को सजाने के लिए विभिन्न आइटम खरीदे। खास बात यह रही कि इस बार बाजार में अधिकतर सामान स्वदेशी ही था। यह सामान पटना, मुरादाबाद और दिल्ली आदि जगह बनकर तैयार हो रहा है। इन आइटमों को ग्राहकों ने ज्यादा पसंद किया।

Diwali 2021: Heavy Crowd in Uttarakhand Market for Diwali shopping Photos
दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बाजार में धीरे-धीरे मिठाइयों की जगह ड्राईफूड और अन्य सामानों ने ले ली है। इन आइटमों को ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा सोहन पापड़ी और पिस्ता मिठाई की सबसे ज्यादा डिमांड है। वहीं सर्दियां शुरू होने पर बाजार में गज्जक और रेवड़ी की भरमार है। इन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Diwali 2021: Heavy Crowd in Uttarakhand Market for Diwali shopping Photos
दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बाजार में कुछ साल पहले तक मिट्टी के दीये गायब से हो गए थे। लोग घरों में दीए जलाने से ज्यादा मोमबत्ती का इस्तेमाल करने लगे थे। हालांकि कुछ समय से पुराना ट्रेंड फिर वापस आने लगा है। लोग अब फिर से मिट्टी के दीयों की खरीदारी करने लगे हैं। दीये बेच रही उर्मिला ने बताया कि पहले उन्हें दिनभर दीये बेचने के लिए बैठना पड़ता था। इस बार उनके दीये हाथोंहाथ बिक गए। बाजार में डिमांड अधिक होने के चलते उनमें मिट्टी के दीये बनाने में उत्साह भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021: Heavy Crowd in Uttarakhand Market for Diwali shopping Photos
दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में ज्वालापुर के कटहरा बाजार, बड़ा बाजार, रेलवे स्टेशन रोड बाजार, कनखल के चौक बाजार व रानीपुर मोड़ पर छोटी दिवाली के अवसर पर बाजारों में देर रात तक भीड़ लगी रही। रंग-बिरंगी झालरों की भी अच्छी खरीदारी हुई। इसके साथ ही दीपक की खरीदारी भी की गई। 

विज्ञापन
Diwali 2021: Heavy Crowd in Uttarakhand Market for Diwali shopping Photos
दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रंग-बिरंगी झालरों की दुकानों में सुबह से भीड़ लगी रही। बाजार में कई जगहों पर स्टॉल सजे रहे। घूमने वाले दीपमाला, दीये, कलश, रिमोट से चलने वाली झालरों के अलावा आवाज करने वाली झालरों की जमकर बिक्री हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed