फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर कुछ ही दूरी पर बदल जाएगा शुभ मुहूर्त, ये होगा आपके शहर में लक्ष्मी पूजा का सही समय

Sat, 03 Nov 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2018 Laxmi Puja Shubh muhurat and timing in uttarakhand many cities
दिवाली 201 - फोटो : SELF

दीपावली पर पूजा का बहुत महत्व होता है। ऐसे में शुभ मुहूर्त देखकर ही मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, लेकिन दिवाली पर हर बार की तरह कुछ दूरी पर पूजा का शुभ मुहूर्त बदल जाता है। देहरादून में प्रदोष काल शाम 5:22 मिनट से 6.34 मिनट तक है, जबकि नैनीताल में प्रदोेष काल का समय शाम 5:18 मिनट से 6:30 मिनट तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन के चार प्रकार के मुहूर्त सर्वमान्य हैं। इनमें एक प्रदोष काल, दूसरा कुंभ लग्न, तीसरा वृषभ लग्न और चौथा सिंह लग्न। 

Trending Videos
Diwali 2018 Laxmi Puja Shubh muhurat and timing in uttarakhand many cities
diwali

ग्रंथों में लक्ष्मी पूजन का महत्व प्रदोष काल में शुभ माना गया है। डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद तीन घंटे लिया जाता है। वृषभ एवं सिंह लग्न निरयण पद्धती पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष गणनाओं के मतानुसार पूजा के लिए स्थिर लग्नों का चयन जरूरी है। व्यापारी वर्ग को कुंभ लग्न में लक्ष्मी पूजन करने से बचना चाहिए। वृषभ या सिंह लग्न का चयन व्यापारियों को छोड़कर सभी को ग्रहण करना चाहिए।

Diwali 2018 Laxmi Puja Shubh muhurat and timing in uttarakhand many cities
diwali 2018

इस प्रकार रहेगा जनपदों में पूजन का मुहूर्त

देहरादून में प्रदोष काल शाम 5:22 मिनट से 6.34 मिनट तक। वृषभ लग्न शाम 5:53 मिनट से 7:46 मिनट तक। सिंह लग्न रात 12:24 मिनट से 2:42 मिनट तक रहेगा।
मसूरी में प्रदोष काल शाम 5:22 मिनट से 6:34 मिनट तक। वृषभ लग्न शाम 5:52 मिनट से 7.45 मिनट तक। सिंह लग्न रात 12:24 मिनट से 2:42 मिनट तक रहेगा। 
चंबा में प्रदोष काल शाम 5:26 से 6:38 मिनट तक, वृषभ लग्न शाम 5:56 से 7:48 बजे, सिंह लग्न रात्रि 12:28 से 2:48 बजे मिनट रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2018 Laxmi Puja Shubh muhurat and timing in uttarakhand many cities
दीपावली के

रानीखेत में प्रदोष काल शाम 5:18 मिनट से 6:30 मिनट तक, वृषभ लग्न शाम 5:48 मिनट से 7:42 मिनट तक, सिंह लग्न रात 2:19 मिनट से 2:36 मिनट तक रहेगा। 
रुड़की में प्रदोष काल शाम 5:23 मिनट से 6:35 मिनट, वृषभ लग्न शाम 5:54 मिनट से 7:48 मिनट तक, सिंह लग्न रात 12:25 मिनट से 2:43 मिनट तक रहेगा। 
चमोली में प्रदोष काल शाम 5:17 मिनट से 6:29 मिनट तक, वृषभ लग्न 5:37 मिनट से 7:41 मिनट तक, सिंह लग्न रात्रि 12:19 मिनट से 2:37 मिनट तक रहेगा। 

विज्ञापन
Diwali 2018 Laxmi Puja Shubh muhurat and timing in uttarakhand many cities
laxmi - फोटो : laxmi

नैनीताल में प्रदोष काल शाम 5:18 मिनट से 6:30 मिनट तक। वृषभ लग्न शाम 5:49 मिनट से 7:43 मिनट तक। सिंह लग्न रात्रि 12:20 मिनट से 2:36 मिनट तक रहेगा। 
अल्मोड़ा में प्रदोष काल शाम 5:17 मिनट से 6:29 मिनट तक। वृषभ लग्न 5:48 मिनट से 7:41 मिनट तक। सिंह लग्न रात 12:18 मिनट से 2:35 मिनट तक रहेगा। 
हरिद्वार में प्रदोष काल शाम 5:22 मिनट से 6:34 मिनट तक रहेगा। वृषभ लग्न 5:53 मिनट से 7:46 मिनट तक। सिंह लग्न रात्रि 12:24 मिनट से 2:41 मिनट तक रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed