धनतेरस इस बार आगामी पांच नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। लेकिन ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन अगर रात के समय कुछ उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की खूब कृपा बरसेगी और आपको धन की कभी कमी नहीं होगी।
2 of 6
diwali 2018
- फोटो : Instagram
ज्योतिषाचार्य पंडित सुबोध गोदियाल के अनुसार, दीपावली का त्योहार धनतेरस से ही शुरू हो जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यम का स्मरण भी करना शुभ माना गया है। इसलिए यम के नाम का एक दीपक रोज जलाना चाहिए। इससे अकाल मृत्यु कभी नहीं होगी। यह दिया आप भगवान हनुमान के सामने जलाएं।
धनतेरस की शाम को सूरज ढलने के बाद एक तेल का दिया जलाएं और उसमें 13 कौड़ियां रखकर मां लक्ष्मी और धनकुबेर की पूजा करें। जब दीपक खुद ही बुझ जाए तो उन कौड़ियों को निकालकर घर के कोने में गाड़ दें। इससे आपको धन की कमी नहीं होगी।
इस दिन एक आप एक कुबेर यंत्र जरूर खरीदें। इस यंत्र को लाल कपड़े पर रखकर इसकी पूजा करें और घर, दुकान के गल्ले या तिजोरी में रख दें। इसके बाद आप ’ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा ‘मंत्र का108 बार जाप जरूर करें। इससे आपके धन की काफी बचत होगी।
5 of 6
silver coin
- फोटो : अमर उजाला
अगर संभव हो इस दिन आप चांदी के जितने हो सकें सिक्के खरीदें। इन सिक्कों पर केसर और हल्दी लगाकर इसकी पूजा करें। इन सिक्कों को अपने घर की तिजोरी में रखें। इससे आपके घर में सुख समृद्धि और खूब बरक्कत होगी। इस दिन रात को काली दाल पूजा मे रखें और सुबह दान दें दें।