फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस 2019: ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, राशि के अनुसार करें खरीदारी, इन उपायों से खुल जाएगी किस्मत

Fri, 25 Oct 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2019 Puja and shopping shubh muhurat According to Zodiac Sign

शुक्रवार से प्रकाश पर्व दिवाली की शुरुआत हो जाएगी। शुक्रवार को धनतेरस, शनिवार को नरक चौदस, रविवार को दिवाली, सोमवार को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा और मंगलवार को भैयादूज है। पांचों त्योहारों का विशेष महत्व है। 

Dhanteras 2019 Puja and shopping shubh muhurat According to Zodiac Sign

मान्यता है कि धनतेरस पर खरीददारी जरूर करनी चाहिए फिर चाहें वह एक चम्मच ही खरीदें। प्रदोष काल में पूजा व अनुष्ठान करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि धन्वन्तरि देवता जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन वस्तु खरीदने से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है। 

Dhanteras 2019 Puja and shopping shubh muhurat According to Zodiac Sign

ज्योतिषाचार्य डॉ.सुशांतराज के अनुसार, 25 को त्रायोदशी में स्थिर लग्न में सुबह 7:08 मिनट से शुरू होकर 26 को दोपहर में 3:46 बजे तक रहेगी। इसके होने के कारण इस बीच की गयी खरीददारी शुभ और फलदायक होगी। उन्होंने बताया कि इस दिन धन्वन्तरि पूजन के लिये श्रेष्ठ मुहूर्त प्रदोष काल एवं वृष लग्न शाम 5:39 बजे से 8:47 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2019 Puja and shopping shubh muhurat According to Zodiac Sign

राशि के अनुसार खरीदारी
मेष: सोने-चांदी की खरीदारी शुभ होगी। केमिकल, चमड़े और लोहे के काम करने से बचें।  हनुमान जी को दीपक जलाएं। इससे परिवार में खुशहाली आएगी। 
वृष: अनाज, कपड़ा, चांदी, दूध से बने पदार्थ वाहन, ऑटो पार्टस में निवेश करने से लाभ होगा। धनवंतरी की पूजा करें।
मिथुन: सोना, कपड़ा , स्टील और खाद्य सामग्री में निवेश करें। पीपल पर सरसों का तेल चढ़ाने भी सालों से अटके काम पूरे होंगे।
कर्क: श्वेत वस्त्र, मोती रत्न, खाद्य सामग्री, शेयर और फाइनेंस कंपनी में निवेश करना लाभकारी होगा। पूजा में पीले फूल रखें।

विज्ञापन
Dhanteras 2019 Puja and shopping shubh muhurat According to Zodiac Sign
सिंह: कांस्य धातु, माणिक्य रत्न, इलेक्ट्रानिक सामान, सोना, खरीदा शुभ होगा। हनुमान जी को चमेली के तेल में दीपक जलाएं।
कन्या: हरा कपड़ा, पन्ना रत्न, शिक्षा, सोना, चमड़ से बने सामान खरीदना शुभ होगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाए। 
तुला: सोना-चांदी,  कपड़ा, कोई भी जरूरत का यंत्र, खरीदना शुभ होगा। सूर्य को दूध का अर्घ्य दें।
वृश्चिक: किसी भी रत्न, सोना, चावल, खाद्य पदार्थ में निवेश करें। घर की देहली पर सरसों के तेल का दिया जलाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed