फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द बॉलीवुड में एंट्री करेंगी मानुषी छिल्लर, हरियाणा की बेटियों के लिए कही दिल की बात

Fri, 25 Oct 2019 09:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Manushi chhillar Entry in Bollywood Soon she told Suggestion for Haryana Girls
- फोटो : amar ujala

मिस वर्ल्ड-2017 मानुषी छिल्लर अब जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। वे किस फिल्म में नजर आएंगी ये तो उन्होंने साझा नहीं किया लेकिन उनकी फिल्म जल्द ही आने वाली है यह जरूर संकेत दिए हैं। देहरादून के एशियन स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचीं छिल्लर ने हरियाणा की बेटियों को लेकर अपने मन की बात सामने रखी। 

Manushi chhillar Entry in Bollywood Soon she told Suggestion for Haryana Girls
- फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों को समाज में उपेक्षा का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब भी बेटियों को मौका मिला, उन्होंने खास मुकाम हासिल किया है। अभी तक हरियाणा की बेटियों को बॉक्सिंग, कुश्ती में ही पहचाना जाता था, लेकिन अब वे ग्लैमर की दुनिया का भी सपना देखने लगी हैं। यह उनके लिए नया अनुभव है।

Manushi chhillar Entry in Bollywood Soon she told Suggestion for Haryana Girls
- फोटो : amar ujala

उन्होंने अपनी जीत को हरियाणा की बेटियों को समर्पित किया। मानुषी छिल्लर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना उनके लिए खास अनुभव रहा। कहा कि वो पुरानी बात हो गई जब इंडिया के प्रतिभागियों को विश्व में उपेक्षित नजर से देखा जाता था, आज विश्व के प्रतिभागी इंडिया के प्रतिभागी को मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manushi chhillar Entry in Bollywood Soon she told Suggestion for Haryana Girls
- फोटो : amar ujala

बहरहाल अब हरियाणा की बेटियां भी ग्लैमर की दुनिया में जादू चलाने के लिए तैयार हैं। अपनी पढ़ाई के बारे में मानुषी ने कहा कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के कारण मेडिकल की पढ़ाई का एक साल ड्रॉप हो गया था।

विज्ञापन
Manushi chhillar Entry in Bollywood Soon she told Suggestion for Haryana Girls
- फोटो : amar ujala

मानुषी ने शक्ति प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें महिलाओं को मासिक धर्म को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने ईस्टर्न राज्यों को चुना है। जल्द ही वह नॉर्थ के राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व अन्य राज्यों में भी प्रोग्राम शुरू करेंगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed