अगर आपको भविष्य के लिए इनवेस्ट करना है तो आप इस स्कीम में करें। सिर्फ 84 रुपए में आपकी जिंदगीभर की टेंशन खत्म हो जाएगी।
हम बात कर रहे हैं, केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना की। साल 2015 में शुरू हुई इस योजना का आपको बड़ा फायदा होगा। इससे आपको 60 की उम्र के बाद चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको पेंशन के रूप में एक राशि हर महीने मिलती रहेगी।
बैंक अधिकारियों का कहना है कि, 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच की उम्र का कोई भी व्यक्ति प्लान ले सकता है। इससे 60 वर्ष की उम्र में आपको एक हजार से पांच हजार रुपए तक की मासिक पेंशन हर महीने मिल सकेगी।
अगर आप 84 रुपये का मासिक इस योजना में इनवेस्ट करते हैं। तो आप 60 वर्ष की उम्र से 2000 रुपये की प्रतिमाह पेंशन के हकदार हो जाएंगे। यह तभी होगा अगर आप 18 वर्ष की आयु से इस योजना में इनवेस्ट करेंगे। इससे आपको 24000 रुपए की सालाना पेंशन मिलने लगेगी।
इसके लिए आप किसी भी बैंक की वेबसाइट पर जाकर अटल पेंशन योजना को सब्सक्राइब कर सकते हैं। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसमें जरूर कॉलम भरकर उसे बैंक को दें। सभी जरूरी दस्तावेज भी जमा करांए। इसके बाद आपका एकाउंट खोल दिया जाएगा।