बेजरोगारों के लिए सरकार एक नई योजना लेकर आई है। इसमें सिर्फ 200 रुपए का खर्चा करें और आपको मिलेगा बड़ा फायदा।
बेरोजगारों के लिए सरकार की नई योजना, सिर्फ 200 रुपए जमा करें और जिंदगीभर मिलेगा डबल मुनाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी बैंक प्रदेश के युवाओं को 200 रुपये प्रतिदिन की किस्त पर ई-रिक्शा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए बैंक मुख्यमंत्री ई-रिक्शा जन कल्याण योजना शुरू करने जा रहा है। योजना का आगाज आठ मार्च को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी में करेंगे। इस योजना का मकसद युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
किसानों के लिए दो फीसदी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के बाद सहकारी बैंक बेरोजगार युवाओं के लिए नई योजना लेकर आ रहा है। इस योजना का लाभ प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए उनको सहकारी बैंक की किसी भी शाखा में 25 हजार रुपये का फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) करना होगा। बैंक लाभार्थी का बचत खाता खोलेगा और उसको रिक्शा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
जिनको भी रिक्शा फाइनेंस किया जाएगा, उनको महीने में 25 दिन 200 रुपये की किस्त बैंक में जमा करानी होगी। महीने में किस्त के रूप में आने वाली पांच हजार रुपये की रकम में 4500 रुपये तो किस्त में जमा होंगे और 500 रुपये रेकरिंग डिपॉजिट के रूप में। जब ई-रिक्शा की सभी किस्तें पूरी हो जाएंगी तो लाभार्थी को एफडी के साथ-साथ आरडी की राशि भी दे दी जाएगी। बैंक की योजना प्रथम चरण में लगभग 10 हजार लोगों को योजना का लाभ देना है।
मुख्यमंत्री ई-रिक्शा जन कल्याण योजना में महिलाओं को विशेष रियायत दी जाएगी। राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) दीपक कुमार के मुताबिक महिलाओं को ई-रिक्शा के साथ-साथ पांच हजार रुपये भी दिए जाएंगे। किस्त और अन्य शर्तें एक समान रहेंगी। इस योजना में लाभार्थियों का सहकारी बैंक दो लाख रुपये का दुघर्टना बीमा भी करवाएगा।