फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस्रायली दूतावास धमाका: उत्तराखंड में हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर हाई अलर्ट पर, पुलिस कर रही चेकिंग

Sat, 30 Jan 2021 04:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Jan 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Delhi bomb blast news: uttarakhand haridwar udham singh nagar and nainital district on high alert
शुक्रवार रात से ही चेकिंग कर रही पुलिस - फोटो : amar ujala

दिल्ली में इस्रायली दूतावास के पास शुक्रवार शाम को हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार रात से ही हरिद्वार, नैनीताल व यूएसनगर में पुलिस अड्डे, रेलवे स्टेशन व सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जगहों पर चेकिंग कर रही है। खुफिया विभाग व एलआईयू जानकारी जुटाने में लगी है।

Trending Videos
Delhi bomb blast news: uttarakhand haridwar udham singh nagar and nainital district on high alert
शुक्रवार रात से ही चेकिंग कर रही पुलिस - फोटो : amar ujala

बार्डर एरिया पर चेकिंग जारी है। बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है। होटल और सार्वजनिक स्थलों में चेकिंग की जा रही है। वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, धर्मशाला और सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच की जा रही है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा वाले वीआईपी लुटियन जोन में इस्रायली दूतावास के पास एक बम विस्फोट हो गया।

Delhi bomb blast news: uttarakhand haridwar udham singh nagar and nainital district on high alert
शुक्रवार रात से ही चेकिंग कर रही पुलिस - फोटो : amar ujala

शाम 5:05 बजे दूतावास से महज 150 मीटर दूर जिंदल हाउस के सामने हुए धमाके में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी तीन कारों के शीशे टूट गए। पूरे इलाके को सील कर दिया गया। देर रात तक दिल्ली पुलिस का बम स्क्वॉयड, स्पेशल सेल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी व अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi bomb blast news: uttarakhand haridwar udham singh nagar and nainital district on high alert
शुक्रवार रात से ही चेकिंग कर रही पुलिस - फोटो : amar ujala

बम स्क्वॉयड ने किसी अन्य बम की संभावना के चलते पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। एपीजे अब्दुल कलाम रोड को बंद करते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने धमाके में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की जानकारी लेने के लिए सैंपल एकत्र किए हैं।

विज्ञापन
Delhi bomb blast news: uttarakhand haridwar udham singh nagar and nainital district on high alert
शुक्रवार रात से ही चेकिंग कर रही पुलिस - फोटो : amar ujala

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी में एक चलती कार से किसी व्यक्ति को सड़क किनारे रखे फूलदान में पैकेट फेंकते हुए देखा गया है। कार मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों ने धमाके में आईईडी के इस्तेमाल की आशंका जताई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed