देहरादून के विकासनगर में मंगलवार को बारिश ने जमकर कहर बरपाया। विकासनगर के ग्राम कुंजा में देर रात बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। जिस वक्त घटना हुई परिवार घर के अंदर ही सो रहा था। मकान गिरता देख वहां चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया।
Dehradun: विकासनगर में बारिश का कहर, रात में सो रहा था परिवार, तभी आया सैलाब और भरभराकर गिर गया मकान, तस्वीरें
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:38 AM IST
सार
परिवार सो रहा था तभी गांव के बीच से होकर जाने वाली आसन नदी के पास एक बरसाती नाले के बहाव का रुख उनके घर की तरफ मुड़ गया। कुछ ही मिनटों में पानी ने पूरे घर को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन