फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: कपूर दंपती की जान बचाने के लिए बहादुरी से लड़ी शीला, प्लंबर ने पेट और गले में भी किए कई वार

Tue, 06 Oct 2026 11:28 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 06 Oct 2026 11:28 PM IST
सार

देहरादून में प्लंबर ने तीन लोगों की हत्या कर दी। घटना के वक्त सहायिका शीला सामने वाले मकान में काम कर रही थी। अचानक उसे कपूर दंपती के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह अपना काम छोड़कर तत्काल वहां पहुंची।

विज्ञापन
Dehradun Tripal Murder Maid Sheila fought bravely to save the lives of the Kapoor couple
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग कपूर दंपती पर जानलेवा हमले के दौरान उनके घर के सामने काम कर रही शीला ने उन्हें बचाने के लिए आरोपी राजकुमार से भिड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर वह तत्काल दंपती के घर पहुंची तो वहां का मंजर देखकर मदद के लिए आगे बढ़ी। आरोपी ने उस पर भी पेंचकस से कई वार किए। उसके पेट और गले पर वार किए जाने के बावजूद शीला ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर का सामना करती रही।



घटना मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे 16 विष्णुलोक कॉलोनी स्थित कपूर दंपती के घर में हुई। उस वक्त शीला सामने वाले मकान में काम कर रही थी। अचानक उसे कपूर दंपती के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह अपना काम छोड़कर तत्काल वहां पहुंची। बताया जा रहा है कि घर के भीतर राजकुमार बुजुर्ग दंपती पर हमला कर रहा था। शीला ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।

UK Big News: ट्रिपल मर्डर, दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, अनुराग डोभाल अरेस्ट

Trending Videos
Dehradun Tripal Murder Maid Sheila fought bravely to save the lives of the Kapoor couple
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपी ने पेंचकस से शीला के पेट और गले पर कई वार किए। हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने तक कपूर दंपती और शीला लहूलुहान हालत में थे। तीनों को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कपूर दंपती को मृत घोषित कर दिया। शीला का उपचार किया गया।

Dehradun Tripal Murder Maid Sheila fought bravely to save the lives of the Kapoor couple
मृतक बुजुर्ग दंपती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शीला पहले कपूर दंपती के घर पर काम कर चुकी थी। इसी वजह से वह परिवार को पहले से जानती थी। घटना के वक्त वह सामने वाले घर में काम कर रही थी और आवाज सुनते ही मदद के लिए पहुंच गई। उसके इस प्रयास से यह भी सामने आया कि उसने अपनी जान की परवाह किए बिना बुजुर्ग दंपती को बचाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Tripal Murder Maid Sheila fought bravely to save the lives of the Kapoor couple
देहरादून में हत्या के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शीला के परिजनों को जैसे ही उसकी हत्या की जानकारी मिली तो चीख-पुकार मच गई। वह अफरा-तफरी में कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचते ही बेटा रामबालक बेसुध हो गया। अस्पताल के रैंप में ही लेट गया और उसके साथ उसके परिवार के और सदस्य भी वहीं बैठ गए। शीला के परिजनों की रोने और चीखने की आवाज सुनकर हर कोई सन्न रह गया।

विज्ञापन
Dehradun Tripal Murder Maid Sheila fought bravely to save the lives of the Kapoor couple
देहरादून में हत्या के बाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बेटे ने कहा मेरी मां को मारने वाले को भी मार दो। उसे कम से कम फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जेठानी सुनीता ने बताया कि शीला बहुत भली इन्सान थी। वह हर किसी की मदद के लिए तुरंत तैयार हो जाती थी। कपूर दंपती को वह पहले से जानती थी इसलिए उनकी आवाज सुनकर वह मदद के लिए दौड़ पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed