{"_id":"65361bdd3150d3bf150c0e09","slug":"dehradun-rishikesh-highway-accident-on-haridwar-road-boy-was-swinging-on-highway-hit-by-car-death-video-viral-2023-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देने वाला हादसा: ऋषिकेश हाईवे पर मस्ती में झूमता हुआ जा रहा था युवक, सामने से आई कार ने उड़ा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहला देने वाला हादसा: ऋषिकेश हाईवे पर मस्ती में झूमता हुआ जा रहा था युवक, सामने से आई कार ने उड़ा दिया
Mon, 23 Oct 2023 03:02 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी,ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी,ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 23 Oct 2023 03:02 PM IST
सार
हाईवे पर मस्ती में झूमते हुए जाते एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हाईवे पर हादसा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ऋषिकेश का एक दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है। मस्ती में झूमते हुए जा रहे एक युवक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
देहरादून ऋषिकेश हाईवे पर युवक झूमता हुआ जा रहा था। तभी सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। युवक हवा में उछला और नीचे गिर गया। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि बनखंडी निवासी सुनीता देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शिवम (21) हरिद्वार रोड पर 72 सीढ़ी घाट के पास से गुजर रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
ये भी पढें...Uttarakhand: दिवाली तक चमक सकती है भाजपाइयों की किस्मत, सीएम धामी दायित्वों की एक और सूची पर लगाएंगे मुहर
लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।