फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नदी में 'मौत की सेल्फी': मुरादाबाद से देहरादून घूमने आई थी मेडिकल की छात्रा, फोटो खींचते वक्त चली गई जान

Sun, 06 Aug 2023 09:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Aug 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News Moradabad Medical Student Death due to drown during take selfie in sahastradhara
नदी में डूबने से मेडिकल की छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद से घूमने सहस्रधारा आई मेडिकल की छात्रा सेल्फी लेते वक्त नदी में बह गई। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद उसका शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

Dehradun: विकासनगर की शक्ति नहर में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, ढकरानी पॉवर हाउस से बरामद हुआ शव

छात्रा यहां अपने एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। उसकी मौत के बाद साथी बदहवास हालत में है। पुलिस के अनुसार, मृतक छात्रा मुजफ्फरनगर की है। वह मुरादाबाद में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

Dehradun News Moradabad Medical Student Death due to drown during take selfie in sahastradhara
नदी में डूबने से मेडिकल की छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

शनिवार शाम अपने दोस्त के साथ दिल्ली से ट्रेन में देहरादून आई थी। स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने स्कूटर किराये पर लिया और सहस्रधारा घूमने निकल गए। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों सहस्रधारा के ऊपरी छोर पर नहा रहे थे।

Dehradun News Moradabad Medical Student Death due to drown during take selfie in sahastradhara
छात्रा का शव निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला

यहां छात्रा एक पत्थर पर चढ़कर अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। उसके दोस्त और अन्य लोगों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News Moradabad Medical Student Death due to drown during take selfie in sahastradhara
नदी में डूबने से मेडिकल की छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद आईटी पार्क पुलिस चौकी से टीम पहुंची और एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने पानी में छात्रा की तलाश की लेकिन काफी देर तक सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Dehradun News Moradabad Medical Student Death due to drown during take selfie in sahastradhara
नदी में डूबने से मेडिकल की छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

करीब चार बजे लगभग दो किमी दूर से छात्रा के शव को बरामद किया गया। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया, छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वह देहरादून के लिए निकल गए थे। उसका दोस्त बदहवास हालत में है। ऐसे में वह भी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed