फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 17 year old student dies due to drowning in Vikasnagar Shakti Nahar Dead Body recovered

Dehradun: विकासनगर की शक्ति नहर में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, ढकरानी पॉवर हाउस से बरामद हुआ शव

Sun, 06 Aug 2023 09:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Aug 2023 09:26 PM IST
सार

क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद शक्ति नहर में जा गिरी थी। आदित्य को आशंका थी कि गेंद झाड़ियों में फंसी है। जिसके चलते वह दोस्त के साथ शक्ति नहर की ढाल पर गेंद खोजने लगा। इस बीच पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा।

विज्ञापन
Dehradun News 17 year old student dies due to drowning in Vikasnagar Shakti Nahar Dead Body recovered
शक्ति नहर में डूबा छात्र - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शक्ति नहर में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक सेपियंस स्कूल का छात्र था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य वर्धन पैन्यूली (17) पुत्र संजय पैन्यूली निवासी सरस्वती विहार डाकपत्थर गेंद खोजने शक्ति नहर किनारे गया हुआ था।

विज्ञापन


Tehri: तेज बारिश से उफान आया मौण खाला और बांदल नदी, फंसे 14 पर्यटकों को जेसीबी पर बैठाकर किया रेस्क्यू
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद शक्ति नहर में जा गिरी थी। आदित्य को आशंका थी कि गेंद झाड़ियों में फंसी है। जिसके चलते वह रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक दोस्त के साथ शक्ति नहर की ढाल पर गेंद खोजने लगा। इस बीच पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर खड़ा उसका दोस्त मदद के लिए लोगों को बुलाने चला गया। इस दौरान आदित्य वर्धन नहर के तेज बहाव में लापता हो गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाई एसडीआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। लापता छात्र की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शाम करीब सवा चार बजे उसका शव ढकरानी पॉवर हाउस से बरामद हो गया।

उपजिलाधिकारी की अनुमति के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत से घर में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई बहनों में बड़ा था। उसकी मौत से हर कोई स्तब्ध है। मृतक के पिता पुजारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed