फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: सिलेंडरों में हुए धमाकों से दहला त्यूनी, धधकती लपटों में खामोश हुई चार मासूमों की चीखें, तस्वीरें

Thu, 06 Apr 2023 11:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News fire caught after Cylinder Blast four kids Burnt alive and Died in Vikasnagar Photos
विकासनगर में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

त्यूनी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। भीषण अग्निकांड में चार मासूम जल कर राख हो गए। परिजनों को उनके शव तक नसीब नहीं हुए। आग का मंजर बेहद खौफनाक था।



स्थिति यह थी कि कोई भी आग की लपटों में घिरे मासूमों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हर कोई भीषण आग के आगे बेबस नजर आया। बच्चों को न बचा पाने का दर्द स्थानीय लोगों की आंखों में साफ दिखाई दिया।

Dehradun: विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले चार बच्चे, कई लोग झुलसे

Dehradun News fire caught after Cylinder Blast four kids Burnt alive and Died in Vikasnagar Photos
मकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब चार बजे अचानक तेज धमाके के साथ मकान में आग भड़क गई। पहले धमाके की आवाज करीब 200 मीटर तक सुनाई दी। आशंका जताई जा रही है कि यह धमका घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण हुआ, जिसकी वजह से चंद मिनटों में मकान के सबसे ऊपर की मंजिल भीषण आग की चपेट में आ गई।

Dehradun News fire caught after Cylinder Blast four kids Burnt alive and Died in Vikasnagar Photos
विकासनगर में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते दूसरा धमका हो गया। इससे पहले की लोग मदद करने की हिम्मत जुटाते तीसरा धमका भी हो गया। चौथे धमाके के साथ पूरा त्यूनी बाजार दहल गया। हर कोई धमाकों की आवाज सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। आग की लपटों की तपिश इतनी तेज थी कि कई मीटर दूर तक तक गर्मी का एहसास करा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News fire caught after Cylinder Blast four kids Burnt alive and Died in Vikasnagar Photos
विकासनगर में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने आग बुझाने के लिए आसपास की पाइप लाइनों तक को तोड़ डाला, ताकि आग को बुझा सके, लेकिन भीषण आग के आगे उनकी एक न चली। सभी धूं-धूं कर जलते घरों को बेबस देखते नजर आए। स्थानीय लोगों ने टौंस नदी के रास्ते घर तक पहुंचने की भी कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के चलते वे घर तक नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
Dehradun News fire caught after Cylinder Blast four kids Burnt alive and Died in Vikasnagar Photos
विकासनगर में आग में जिंदा जले मासूम - फोटो : अमर उजाला

जेसीबी की मदद से भी मकान के ऊपर के हिस्से को तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन तपिश और धमाकों के चलते जेसीबी ऑपरेटर आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। देखते ही देखते लोगों की आंखों के सामने तीन मंजिला लकड़ी का मकान राख के ढेर में तब्दील होकर जमींदोज हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed