फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: परिंदों से गुलजार आसन रामसर साइट...झील में उड़ान भरते दिखा दुर्लभ पलाश फिश ईगल, तस्वीरें

Fri, 18 Oct 2024 10:58 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
Dehradun News Asan Ramsar site is full of birds Rare Pallas fish eagle seen flying in lake photos
पलाश फिश ईगल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आसन रामसर साइट की रौनक बढ़ाने वाले पलाश फिश ईगल ने इस बार समय से पहले ही उपस्थिति दर्ज करा दी है। हालांकि, अभी इस पक्षी को अकेले ही झील के ऊपर उड़ता देखा गया है।



पक्षी विशेषज्ञों को उम्मीद है कि उसका दूसरा साथी भी जल्द ही रामसर साइट पहुंचेगा। इस बार यह जोड़ा अपना घोंसला भी बनाएगा। विदित हो कि इस पक्षी ने पिछले कई साल से यहां घोंसला नहीं बनाया है।

आसन रामसर साइट में अभी तक रूडी शैलडक, कामन कूट, गाडवैल, इरोसिअन वीगन, टफ्ड डक प्रजातियों के लगभग 500 पक्षी झील में अपना आशियाना बना चुके हैं।

उत्तराखंड ने आर्थिक मोर्चे पर लगाई छलांग: 24 साल में 24 गुना बढ़ी जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय में भी इजाफा

Dehradun News Asan Ramsar site is full of birds Rare Pallas fish eagle seen flying in lake photos
पलाश फिश ईगल - फोटो : दून फोटोग्राफर क्लब के सदस्य एसएस गांधी

बृहस्पतिवार को वन विभाग के पक्षी अवलोकन विशेषज्ञ और वन दरोगा प्रदीप सक्सेना ने दुर्लभ प्रजाति के पलाश फिश ईगल को झील के ऊपर उड़ते भरते हुए देखा। यह पक्षी लुप्तप्राय: की सूची में शामिल है।

Dehradun News Asan Ramsar site is full of birds Rare Pallas fish eagle seen flying in lake photos
आसन रामसर साइट में प्रवासी पक्षी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस प्रजाति के मात्र 2500 पक्षी ही विश्व स्तर पर गिने गए हैं। पलाश फिश ईगल कई वर्षों से आसन रामसर साइट में आता रहा है। झील से सटे वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र की सीमा में स्थित एक अधिक ऊंचाई वाले पेड़ पर अपना आशियाना भी बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News Asan Ramsar site is full of birds Rare Pallas fish eagle seen flying in lake photos
आसन रामसर साइट में प्रवासी पक्षी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पक्षी विशेषज्ञ अजय शर्मा बताते हैं कि पिछले कई साल से पलाश फिश ईगल लंबा इंतजार कराता था। इस बार जल्दी आने से पक्षी प्रेमियों में उत्साह है।

विज्ञापन
Dehradun News Asan Ramsar site is full of birds Rare Pallas fish eagle seen flying in lake photos
आसन रामसर साइट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पक्षी विशेषज्ञ डाॅ. सौम्या प्रसाद व डाॅ. रिद्यिमा ने बताया कि कई साल से पलाश फिश ईगल का घोंसला आसन क्षेत्र में नहीं देखा गया है। इस बार उसके जल्दी आ जाने से यह उम्मीद है कि वह अपना घोंसला भी जरूर बनाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed